नीमच। कलेक्टर दिनेश जैन एवं पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल ने जिलेवासियों को होली की शुभकामनाएं दी है। अधिकारीगणों ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि सूखे रंगों से होली खेले। पानी का अपव्यरय ना करें और किसी पर भी उसकी इच्छा के विरूद्ध रंग ना डाले तथा होली पर प्रेम व भाईचारे की परम्पकरा बरकरार रखें।
कलेक्टर एवं एसपी ने जिलेवासियों, पत्रकारगणों सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए जिलेवासियों से आव्हान किया है, कि वे 13 मई 2024 को मतदान दिवस पर मतदान केन्द्र पहुंचकर, अपने मताधिकार का उपयोग अवश्य करें और जिले में शत-प्रतिशत मतदान कर, लोकतंत्र की मजबूती में सहभागी बनने।