देवास। शहर की गरीब नवाज कॉलोनी में शनिवार रात उस समय हलचल मच गई जब संस्था राम राम के सदस्यों ने यहां से ट्रक में बड़ी तादाद में भरा हुआ। पशुओं का चमड़ा पकडा। जहा संस्था राम राम के संस्थापक शैलेंद्रसिंह पंवार और राष्ट्रीय वंदे गो माता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतू रघुवंशी भी मोके पर पहुंचे। सुचना मिलने सीएसपी दिषेश अग्रवाल, तहसीलदार सपना शर्मा, नाहर दरवाजा थाना प्रभारी मंजु यादव सहित पुलिस टीम मोके पहुंची। जहां पर युपी पासिंग ट्रक में बड़ी मात्रा में पशुओं के चमड़ा देखा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहन जब्त कर ट्रेचिंग ग्राउंड पहुंचाया, जहा निगम सहित डाक्टरों की टीम ने चमडे का सेंपल लेकर जांच के लिए भेजा है। संस्था राम राम के संस्थापक शैलेंद्र सिंह पवार ओर राष्ट्रीय वंदे गौ माता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतू रघुवंशी ने बताया पशुओं चमड़ा का है और बड़ी मात्रा में ट्रक मे लोड होकर बाहर भेजा जा रहा था यह कहां पर ले जाया जा रहा था और किस तरह से इसका उपयोग हो रहा था, जबकि यहां पर नगर निगम द्वारा कोई परमिशन नहीं दी गई है, उसके बावजूद इस तरह का कृत्य किया जा रहा है। हमारी मांग है की पुरे मामले में जांच कर दोषियो पर कार्रवाई की जाए। सीएसपी दिषेश अग्रवाल ने बताया गरीब नवाज कॉलोनी में एक ट्रक मे पशु का चमड़ा मिला है। वाहन सहित चमड़े को जब्त कर ट्रेचिंग ग्राउंड पर लेकर आए हैं। मौके पर पशु चिकित्सक को भी बुलाया है। चमड़े की जांच की जाएगी। वाहन किसका है, चमड़ा कहां से भरा और कहां भेजा जा रहा था। हर पहलु पर जांच की जा रही है।