नीमच। होली धुलेंडी और आगामी त्यौहारों को देखते हुए नीमच कैंट पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। नीमच शहर में आमजन त्यौहार शांतिपूर्ण और उत्साह के साथ खुशगवार फिजा में मनाए, इसे लेकर पुलिस द्वारा सुरक्षा की चाकचौबंद व्यवस्था की जा रही है। धुलेंडी के अवसर पर कल शहर में जगह-जगह पर अलग-अलग रूटों से गैर निकलेगी। जिसे ध्यान में रखते हुए टी आई सौरभ शर्मा, पुलिस अधिकारी शिशुपाल सिंह गौड़, आजाद बना और पुलिस बल ने आज ड्रोन के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों और संवेदनशील स्थानों का जायजा लिया।
उल्लेखनीय है कि पुलिस कप्तान अंकित जायसवाल द्वारा सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर ऑपरेशन आई अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत मुख्य मार्गों, गली, चौराहों, मकानों और दुकानों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने का आह्वान किया गया है। इस बात को ध्यान में रखते हुए कैंट पुलिस युद्ध स्तर पर प्रयास कर रही है। होली, धूलंडी, पंचमी, तेरस और आगामी त्योहारों के लिए पुलिस की क्या खास तैयारी है।