बड़वानी। जिला मुख्यालय बड़वानी पर आज इस वर्ष के अंतिम भगोरिया हाट रविवार जो बड़वानी जिला मुख्यालय के दशहरा मैदान पर आयोजित किया गया बड़ी संख्या में आसपास ग्रामीण क्षेत्र से आए हुए आदिवासी समाज जनों ने मांदल की थाप पर जमकर किया भगोरिया नृत्य साथ ही कई आदिवासी समाजजन अपनी पारंपरिक वेशभूषा में नजर आएद्य इसके साथ ही नवयुवक और नव युवतियां भी शामिल हुई तथा जमकर गुलाल उडाकर और रंगों की बौछार की गई तथा आपस में एक दूसरे को गुलाल और रंग लगाकर हाट भगोरिया तथा होली की शुभकामनाएं दीद्य इस अवसर पर मतदान प्रेरित करने के लिए विभिन्न प्रकार के बैनर भी लगाए गए थे। जो अधिक से अधिक मतदान में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किए जाने का आह्वान कर प्रेरित कर थे तथा हाथ बैनर लेकर आने वाले लोकसभा चुनाव अधिक से अधिक मतदान भाग लेकर मतदान करने की अपील के करते हुए एक भगोरिया नृत्य दल भी शामिल था द्य केंद्रीय जेल बडवानी के द्वारा भी स्टॉल लगाया गया था इस स्टाल में जेल के बंदीयो के द्वारा बनाए गए विभिन्न आइटम की प्रदर्शनी सेल भी लगाई गई थी जो स्वयं बंदीयों के हाथो द्वारा निर्मित की गई अति उत्कृष्ट कलात्मक वस्तुओं के साथ ही दरी निर्माण और खादी वस्त्र भी इस स्थल में सुशोभित किया जा रहे थे द्य कई युवा अपने हाथों में कलात्मक गोदाई भी कर रहे थे द्य जिससे अपनी परंपरा को निरंतर जारी रख रहे थे द्य दशहरा मैदान स्थित इस भगोरिया हाट में बच्चे झूले और अन्य मेले में आए हुए मनोरंजन आनंदित खेल खिलौना की खरीदारी कर रहे थे। इसी के साथ आज भगोरिया हाट का समापन होगा एवं रात्रि में होली दहन का परंपरागत धार्मिक रीति रिवाज अनुसार संपन्न होगा।