झालावाड़। जिले के पगारिया थाना क्षेत्र के विनायका गांव में हुआ आपसी विवाद में डंपर से कुचलकर 5 लोगो की हत्या का कर दी गई थी। मामले को लेकर भवानीमंडी पंहुची एसपी ऋचा तोमर ने बताया कि डंपर हत्याकांड में 2 आरोपी को डिटेन कर लिया गया है और कड़ी पूछताछ जारी है। मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच की पूरी रुपरेखा वृताधिकारी भवानीमंडी को सौंपी गई है और भी कोई साक्ष निकलता है तो तुरंत कार्यवाही की जायेगी।