नीमच। आगामी त्यौहार होली, धुलेंडी, बसंत पंचमी, रंग तेरस, रमजान और चुनावों के मद्देनजर आज रविवार को नीमच में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकालकर त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने का स्पष्ट संदेश दिया। फ्लैग मार्च के माध्यम से असामाजिक तत्वों को चेतावनी दी गई कि किसी भी प्रकार की अनैतिक गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आम नागरिकों को आश्वस्त किया गया कि प्रशासन और पुलिस उनकी सुरक्षा में मुस्तैद है।
नीमच कैंट में फ्लैग मार्च नीमच के पुलिस कंट्रोल रूम से प्रारंभ होकर फवारा चौक, मूलचंद मार्ग, कुम्हारा गली, घंटाघर, नया बाजार होता हुआ बारादरी पहुंच कर समाप्त हुआ। फ्लैग मार्च में कलेक्टर दिनेश जैन, एसपी अंकित जायसवाल, एडीएम लक्ष्मी गामड़, एडिशनल एसपी नवल सिंह सिसोदिया, एसडीम ममता खेड़े, डीएसपी यशस्वी शिंदे, सीएसपी अभिषेक रंजन, थाना प्रभारी सौरभ शर्मा, तहसीलदार संजय मालवीय और प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिस बल शामिल रहा।