चित्तौड़गढ़। माहेश्वरी मृदुल सेवा समिति द्वारा होली के शुभ अवसर संरक्षक मुकेश जेथलीया, धर्मेंद्र मुंदड़ा, मुकेश सोमानी के सानिध्य एवं ज़िलाध्यक्ष प्रवीण लड्ढ़ा, नगर अध्यक्ष शिव काबरा के नेतृत्व में गर्मियों में पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था हेतु 500 परिंडों का वितरण निःशुल्क किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक केशव कालाणी ने बताया कि सभी पार्क, सार्वजनिक जगह, मंदिर, में परिण्डे लगाये जाएँगे। कार्यक्रम की शुरुआत धूलंडी के दिन खर्डेश्वर महादेव मंदिर परिसर से 50 परिंडो के वितरण के साथ की गई। कार्यक्रम में अध्यक्ष प्रवीण लढ़ा, शिव काबरा माहेश्वरी नगर सभा अध्यक्ष राकेश मंत्री, शांति लाल भराडिया, महेश जन सेवा समिति के सचिव भरत लढ़ा, माहेश्वरी महिला संगठन की ज़िलाध्यक्ष कृष्णा समदानी, सुधा काबरा, महेश सेवा समिति गांधीनगर के अध्यक्ष सुरेश बांगड़, राकेश जेथलिया, पुष्कर मालू, शिव प्रकाश मंत्री, मृदुल सेवा के अभिनंदन काबरा, अमित सोमानी, रामनारायण माँधना, अंकित गट्टानी, अखिलेश पुंगलिया, विमल ईनानी, सतु काबरा, प्रह्लाद डाड, अनमोल कोठारी, अविनाश शर्मा, पंकज चेचानी,राजेश धूत आदि ने उपस्थित सभी लोगो को परिंडा वितरण किया और मंदिर परिसर में भी परिंडे में पानी भर कर लगायें। अंकित गट्टानी ने बताया कि गर्मियों में पक्षियों को पानी नहीं मिल पाने से बहुत से पक्षीयो की जान चली जाती है, उसी सेवा भाव को ध्यान में रखकर यह कार्य किया जा रहा है। किसी भी व्यक्ति विशेष को अपने घर, कार्यालय, आस पास के पार्क या सार्वजनिक जगह परिंडों की आवश्यकता हो वे कार्यक्रम संयोजक केशव कालाणी से 07737685185 पर संपर्क कर निःशुल्क प्राप्त कर सकते है। निःशुल्क 500 परिंडो का वितरण रामनवमी तक किया जाएगा।