भवानीमंडी। पुलिस थाना भवानीमंडी में ट्रांसपोर्ट कंपनीज एसोशिएशन सदस्यो की मीटिंग सीआई रमेश मीणा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमे चुनाव आयोग के निर्देशानुसार बताया कि गश्त के दौरान ट्रक में अवैध मादक पदार्थ की जब्ती सामने आ रही हैं। जिसको लेकर ट्रांसपोर्ट से सावधानी से पूर्ण चेक कर वाहन को लोड करने का निर्देश दिया।
सभी ट्रांसपोर्टर सदस्यो ने कहा कि क्षेत्र में 70 प्रतिशत वाहन संतरा लोड करने के लिए बिना ट्रांसपोर्ट के परिवहन कर रहे है। उस स्थिति में संबंधित मॉल पार्टी पर कार्यवाही की जानी चाहिए। जबकि व्यापारी को गाड़ी ट्रांसपोर्ट के माध्यम से लेना चाहिए। तथा पुलिस थाना प्रभारी ने कहा कि आए दिन हो रही दुर्घटना को ध्यान में रखते हुए कोई भी वाहन चालक शराब पीकर गाड़ी न चलाए। अन्यथा नियमन कार्यवाही होगी। इस मीटिंग मे ट्रांसपोर्टर सदस्य चेतराज गहलोत, राधेश्याम काला, आनन्द काला, रविन्द्र सिंह भदौरिया, जितेंद्र तेनगुरिया, राजू शर्मा, ईश्वर पाटीदार, नितिन मालपानी, बंटी भाई, तोसिफ भाई, माजिद भाई आदि सदस्य मौजूद रहे।