मनासा। त्योहारों को देखते हुए मनासा पुलिस द्वारा तीसरी आंख ड्रोन और सीसीटीवी कैमरे से पूरे नगर सहित अन्य क्षेत्र में नजर रखी जा रही है। ताकि होली, जमरा, रमजान, सहित अन्य त्योहार पर कोई असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्ती से निपटा जा सके। रविवार को थाना प्रभारी शिवकुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस द्वारा नगर के प्रमुख मार्गाे, मंदिरो, मस्जिदो, आदि स्थानों पर ड्रोन की मदद से सर्चिंग की गई। साथ ही नगर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा नगर भ्रमण किया गया। थाना प्रभारी ने बताया की त्योहारों के दौरान कोई भी उत्पात नही मचाए उत्पात की स्थिति में सख्ती से करवाई की जाएगी। नगर के हर चौराहे पर पुलिस जवान तैनात किए गए।