BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी मामले में कपासन पुलिस की बड़ी.. <<     NEWS : रोलाहेड़ा ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : उद्यान, कृषि व आत्मा समितियों की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : सीवरेज चैंबर बना मौत का कुंड, एक को बचाने.. <<     KHABAR : शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए.. <<     KHABAR : आखिरी सांस तक करूंगा धर्म रक्षा, दिग्विजय.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय.. <<     BIG REPORT : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त.. <<     KHABAR : बेरोजगार युवाओं के लिए अवसर, जुलाई माह की.. <<     शहडोल में रिश्वत लेते पकड़ा गया डॉक्टर,.. <<     देवास में किन्नर बनकर लूट करने वाला गिरोह.. <<     करणी सेना परिवार ने एसपी यशपाल सिंह राजपूत को.. <<     खरगोन के आस्था ग्राम ट्रस्ट को बड़ी मदद,.. <<     BIG REPORT : एसपी ने जनसुनवाई में सुनी 51 फरियादियों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 26, 2024, 11:59 am
BIG NEWS : लोकसभा चुनाव से पहले मनासा में होने वाला पं. प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा का आयोजन निरस्त, प्रशासन ने माना इन व्यवस्थाओं को अपर्याप्त, एसडीएम कार्यालय से जारी हुआ 11 पेज का आदेश, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। मनासा नगर के अक्षत नगर कॉलोनी में प्रख्यात कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के मुखारबिंद से 1 से 7 अप्रैल तक आयोजित होने वाली श्री शिव महापुराण कथा को निरस्त कर दिया गया है। सोमवार को इस संबंध में मनासा एसडीएम कार्यालय से 11 पेज का एक आदेश भी जारी किया गया है। जिसमें मनासा एसडीएम आदर्श आचार संहिता के चलते पुलिस बल की कमी और आयोजकों द्वारा आयोजन के लिए निर्धारित व्यवस्थाओं को अपर्याप्त माना गया है।

इस संबंध में एसडीएम पवन बारिया ने बताया कि आज कथा निरस्त करने का आदेश जारी किया गया है। इस संबंध में आयोजकों और पंडित प्रदीप मिश्रा के कार्यालय से जुड़े शुक्ला जी को लिखित आदेश से अवगत करा दिया गया है। आगे की तारीख के लिए कहा गया है। दरअसल आदर्श आचार संहिता के चलते पुलिस बल की कमी है। अतिरिक्त बटालियन भी अन्य राज्यों में चुनाव के चली गई है। आयोजन स्थल पर भी व्यवस्थाएं संतोषजनक नहीं पाई गई है। संसाधनों की कमी भी देखी गई है। इस संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों और हमने भी निरीक्षण करने के बाद आयोजकों से कहा था। लेकिन फिर भी व्यवस्थाएं अपर्याप्त ही रहीं। इन तमाम बातों के चलते श्री शिव महापुराण कथा के आयोजन निरस्त किया गया है।

कथा निरस्त के वो कारण जो प्रशासन ने बताए-
वर्तमान में आर्दश आचरण संहिता प्रभावशील है, आयोजकों द्वारा आज तक यह जानकारी नहीं दी गई कि व्यवस्था में कितने वालंटियर रहेंगे तथा उनके क्या नाम है?, प्रथम दृष्ट्या ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उक्त आयोजन के तारतम्य में आयोजकों का स्थानीय सामाजिक व अन्य सेवाभावी संगठनों से कोई समन्वय व तालमेल नहीं है, इस कारण भी अन्य संगठनों का सहयोग प्राप्त होगा इसमें संशय है, आयोजकों की यातायात व्यवस्था की भी कोई ठोस प्लानिंग नहीं है, सुरक्षाकर्मी, वालंटियर आदि की भोजन व्यवस्था व ठहरने की कोई ठोस प्लानिंग नहीं है, चूंकि पंडित प्रदीप मिश्रा (सीहोर वाले) अंतर्राष्ट्रीय कथा प्रवक्ता हैं, जिन्हें सुनने व देखने लाखों लोगों के आने की संभावना है। गर्मियां शुरू हो चुकी हैं तथा आयोजकों की पेयजल की भी कोई प्लानिंग नहीं है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE