BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी मामले में कपासन पुलिस की बड़ी.. <<     NEWS : रोलाहेड़ा ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : उद्यान, कृषि व आत्मा समितियों की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : सीवरेज चैंबर बना मौत का कुंड, एक को बचाने.. <<     KHABAR : शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए.. <<     KHABAR : आखिरी सांस तक करूंगा धर्म रक्षा, दिग्विजय.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय.. <<     BIG REPORT : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त.. <<     KHABAR : बेरोजगार युवाओं के लिए अवसर, जुलाई माह की.. <<     शहडोल में रिश्वत लेते पकड़ा गया डॉक्टर,.. <<     देवास में किन्नर बनकर लूट करने वाला गिरोह.. <<     करणी सेना परिवार ने एसपी यशपाल सिंह राजपूत को.. <<     खरगोन के आस्था ग्राम ट्रस्ट को बड़ी मदद,.. <<     BIG REPORT : एसपी ने जनसुनवाई में सुनी 51 फरियादियों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 26, 2024, 3:00 pm
KHABAR : बैतूल एसपी ने होली पर लगाया यूपी वाला ठुमका, होली मिलन समारोह में जमकर नाचे, ढोल-ताशों की धुन पर नाचे पुलिसकर्मी, पढे़ खबर

Share On:-

बैतूल। पुलिस लाइन में आज पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों ने जमकर रंग उड़ाया। होली के दिन ड्यूटी के चलते धुरेंडी न मना सके पुलिस कर्मियों ने आज जमकर डांस किया। गीत गजल गाए और रंगो से एक दूसरे को सरोबार किया। इस दौरान एसपी निश्चल एन झारिया ने डीजे की धुन पर पुलिस कर्मियों के साथ खूब डांस किया।


तूने क्या समझा है मुझे दम दमादम, नाच मेरी जान जरा दम दमादम, यूपी वाला ठुमका लगाओ की हीरो जैसे नाच के दिखाओ, मैं से न मीना से न साथी से जैसे गानों पर एसपी खूब देर तक थिरकते रहे। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने भी अपने डांस जौहर दिखाए। मंच से कई पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने गीत,गजल पेश किए।


गोंडी गीतों पर भी पुलिस कर्मी खूब नाचे। इस दौरान एसपी ने सभी पुलिस कर्मियों को मर्यादा में रहकर त्यौहार मनाने की हिदायत दी। कार्यक्रम में पुलिस कर्मियों के लिए भोज का भी आयोजन किया गया। इस होली मिलन में बड़ी तादाद में महिला पुलिस अधिकारी और कर्मचारी और उनके परिवार शामिल हुए। इस मौके पर एडिशनल एसपी कमला जोशी, एडीएम जेपी सय्याम, एसडीएम राजीव कहार, सभी अनुविभाग के एसडीओपी, सभी थाना प्रभारी मौजूद रहे। इधर गंज पुलिस थाने में भी पुलिस कर्मी ढोल ताशों की धुन पर जमकर नाचे।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE