चितौड़गढ़। समग्र जैन समाज की प्रतिनिधि संस्था श्री महावीर जैन मंडल द्वारा आगामी 21 अप्रैल को महावीर जयंती महोत्सव के भव्य आयोजन की व्यापक तैयारिया की जा रही हैं। मंडल महासचिव रणजीत सिंह नाहर के अनुसार अध्यक्ष डा आई एम सेठिया के निर्देशानुसार सफल आयोजन के लिए विभिन्न समितियां गठित की गई हैं। जिसमे वित्त कमेटी में चांदमल बोकडिया संयोजक, सुदर्शन रामपुरिया, विपिन नाहर, अमीश गलुंडिया, दिनेश डांगी सह संयोजक भोजन निर्माण कमेटी अनिल नाहर संयोजक, निलेश पटवारी सुरेश डांगी, शंकर सुराणा सहसंयोजक,भोजन वितरण समिति राकेश सेठिया संयोजक, राजकुमार बज, राजेश पोखरना, एवन्त सेठिया, राजेंद्र कछाला सहसंयोजक, शोभा यात्रा समिति चंद्रसिंह कोठारी संयोजक हस्ती मल चंडालिया, नरेंद्र खेरोदिया मुकेश नाहटा, बलवंत बाघमार, रजनीश खाब्या सहसंयोजक, प्रचार प्रसार प्रशासनिक कार्य समिति राकेश पटवारी संयोजक, सुधीर जैन, संजय खाब्या, प्रवीण जैन सहसंयोजक नियुक्त किये गए। इसी प्रकार प्रतिभा सम्मान समिति में प्रोफेसर सी एम रांका संयोजक, दिलीप पोखरना, लक्ष्मी लाल चंडालिया, स्वाति छाजेड सहसंयोजक, विचार गोष्ठी समिति में डा आर एल मारू संयोजक, विमल सरूपरिया, चांदमल नंदावत, रतन लाल भड़कतियां, दिनेश कुमार सिसोदिया सह संयोजक, सेवा कार्य समिति सोहन लाल पोखरना संयोजक रतन लाल डांगी, राजेश पगारिया, प्रवीण जैन बारु सहसंयोजक,जैन मेला समिति मीना कुदाल अनिता भड़कतीया संयोजक, सांस्कृतिक संध्या मंजू सेठी जयमाला ढड्डा, संयोजक, योग दिवस प्रिया दोषी प्रमिला काला व हर्षिता नाहर संयोजक, महिला सम्मेलन प्रियंका ढिलीवाल संयोजक साइकिल रैली यामिनी बोहरा नीलम चौधरी संयोजक, महिला मंडल कार्यक्रम सहयोग समिति अभिषेक लोढ़ा सुनील सिपानी संयोजक राजू वेद नवीन नाहर सह संयोजक मनोनीत किया गया है।
मुख्य कार्यक्रम व संचालन के लिए भी अलग से समिति बनाकर जिम्मेदारी तय की गई हे जो पंडाल व्यवस्था, टेंट माइक लाइट अतिथि व्यवस्था, आदि कार्य की प्रभावी क्रियान्विति करेगी। डॉ नेमीचंद अग्रवाल के संयोजन में अरिहंत प्रकाशन समिति प्रकाशन कार्य परिवार प्रपत्र संकलन आदि कार्य देख रही हैं। इन कमेटियों में सक्रिय सदस्य बंधुओ को भी मनोनित किया गया हैं।सभी समिति संयोजको से 3 अप्रैल 2024 से पूर्व सदस्यों की सुविधानुसार बैठक बुलाकर सभी कार्यों पर विस्तृत चर्चा करने हेतु निवेदन किया गया है, ताकि समय बद्ध कार्य संपादित कर महावीर जयंती उत्सव को भव्यता के साथ मनाया जा सके। डॉ सेठिया ने सभी सदस्य बंधुओ से सक्रिय भागीदारी के साथ कार्य सम्पादन के लिए निवेदन किया हैं।