BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी मामले में कपासन पुलिस की बड़ी.. <<     NEWS : रोलाहेड़ा ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : उद्यान, कृषि व आत्मा समितियों की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : सीवरेज चैंबर बना मौत का कुंड, एक को बचाने.. <<     KHABAR : शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए.. <<     KHABAR : आखिरी सांस तक करूंगा धर्म रक्षा, दिग्विजय.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय.. <<     BIG REPORT : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त.. <<     KHABAR : बेरोजगार युवाओं के लिए अवसर, जुलाई माह की.. <<     शहडोल में रिश्वत लेते पकड़ा गया डॉक्टर,.. <<     देवास में किन्नर बनकर लूट करने वाला गिरोह.. <<     करणी सेना परिवार ने एसपी यशपाल सिंह राजपूत को.. <<     खरगोन के आस्था ग्राम ट्रस्ट को बड़ी मदद,.. <<     BIG REPORT : एसपी ने जनसुनवाई में सुनी 51 फरियादियों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 26, 2024, 4:44 pm
REPORT : कलेक्‍टर ने की मतदान केन्‍द्रों पर बुनियादी सुविधाओं की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, बोले- सभी मतदान केन्‍द्रों पर बेहतर एएमएफ सुविधाए सुनिश्चित की जाएं, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत नीमच जिले में 13 मई 2024 को मतदान होगा। मतदाता जागरूकता गतिविधियों के माध्‍यम से मतदान प्रतिशत बढाने के लिए विशेष प्रयास किये जाए और प्रयास करें, कि मतदान प्रतिशत में नीमच जिला प्रदेश में प्रथम स्‍थान पर रहे। इसके लिए नगरीय क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता गतिविधियां पर विशेष फोकस किया जायें। यह निर्देश कलेक्‍टर दिनेश जैन ने मंगलवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में स्‍वीप गतिविधियों एवं मतदान केन्‍द्रों पर एएमएफ सुविधाओं की उपलब्‍धता की समीक्षा के दौरान दिये। बैठक में जिला पंचायत सीईओं गुरूप्रसाद, एडीएम लक्ष्‍मी गामड़ संयुक्‍त कलेक्‍टर राजेश साह, सभी जिला अधिकारी एवं सभी एसडीएम, जनपद सीईओं एवं सीएमओं उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्‍टर जैन ने नगरीय निकायों, जनपदों द्वारा अब तक संचालित स्‍वीप गतिवि‍धियों पर संतोष जताते हुए कहा, कि मतदाता जागरूकता गतिविधियों आयोजित की जाये। सभी नगरीय निकाय एवं जनपद और विभाग शत प्रतिशत मतदान का लक्ष्‍य लेकर मतदान जागरूकता की गतिविधियां बढायें। मतदान दिवस 13 मई 2024 का विशेष प्रचारदृप्रसार कर मतदाताओं को मतदान करने के लिए शपथ दिलवायें। संकल्‍प पत्र भरवाएं। उन्‍होंने सभी नगरीय निकायों जनपदें, ग्राम पंचायतों के माध्‍यम से मतदान केन्‍द्रों पर बेहतर व्‍यवस्‍थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही मतदान दलों के कर्मचारियों के लिए भी सभी आवश्‍यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कलेक्‍टर ने शहरी क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता गतिविधियों को बढाने पर जोर देते हुए कहा, कि सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मतदान अवश्‍य करें, यह सुनिश्चित किया जाएं। कलेक्‍टर ने मतदानकेन्‍द्रों पर आवश्‍यक मूलभूत सुविधाओं की उपलब्‍धता की समीक्षा के दौरान मतदान केन्‍द्रों पर बिजली, पेयजल, रेम्‍प व अन्‍य सुविधाएं 18 अप्रैल 2024 तक सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE