मुरैना। पुलिस ने मनाई जमकर होली, पुलिस लाइन सहित पुलिस अधीक्षक के बंगले पर जमकर उड़ा गुलाल रंग की हुई बरसात, पुलिस अधीक्षक मुरैना शैलेंद्र सिंह चौहान की धर्मपत्नी एवं ग्वालियर कलेक्टर रूचिका चौहान भी हुई शामिल, मुरैना कलेक्टर अंकित अस्थाना, बानमोर एसडीओपी आईपीएस आदर्शकांत शुक्ला सहित सभी पुलिस अधिकारी कर्मचारी हुए शामिल, मुरैना में चुनाव के लिए आए अर्धसैनिक बल के कमांडेंट का पुलिस अधिकारियों ने किया स्वागत, अर्ध सैनिक बल के अधिकारी भी हुए होली में शामिल, होली के पावन पर्व पर दो दिवस तक करती है आमजन की सुरक्षा, पुलिस की होली दौज के दिन उत्साह व उमंग के साथ पुलिस लाइन में मनाई जाती है।