BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी मामले में कपासन पुलिस की बड़ी.. <<     NEWS : रोलाहेड़ा ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : उद्यान, कृषि व आत्मा समितियों की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : सीवरेज चैंबर बना मौत का कुंड, एक को बचाने.. <<     KHABAR : शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए.. <<     KHABAR : आखिरी सांस तक करूंगा धर्म रक्षा, दिग्विजय.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय.. <<     BIG REPORT : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त.. <<     KHABAR : बेरोजगार युवाओं के लिए अवसर, जुलाई माह की.. <<     शहडोल में रिश्वत लेते पकड़ा गया डॉक्टर,.. <<     देवास में किन्नर बनकर लूट करने वाला गिरोह.. <<     करणी सेना परिवार ने एसपी यशपाल सिंह राजपूत को.. <<     खरगोन के आस्था ग्राम ट्रस्ट को बड़ी मदद,.. <<     BIG REPORT : एसपी ने जनसुनवाई में सुनी 51 फरियादियों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 26, 2024, 4:48 pm
KHABAR : रंगों के त्योहार पर खुशियों की बौछार..., बोले- बुरा ना मानो होली है, रंगों की मस्ती में मस्त, ढोल ढमाकों की थाप पर थिरके युवा, पढ़े भगत मांगरिया की खबर 

Share On:-

चीताखेड़ा। परम्परा, प्रतिष्ठा और अनुशासन मस्ती, उमंग और उत्साह का त्योहार होली का पर्व रात्रि को होलिका दहन किया गया। होलिका दहन प्रकोप काल के बाद किया। पृथ्वी लोक की भद्रा उसके बाद पाताल लोक की भद्रा रही जो कि देर रात तक रही। शास्त्रों के अनुसार भद्रा काल में होलिका दहन वर्जित है। परंपरानुसार होलिका दहन के साथ ही रंगों का 13 दिवसीय पर्व सोमवार से प्रारंभ हो गया है। रंगों का त्योहार धुलेंडी पर्व धूमधाम से मनाया। कहीं तिलक होली का सिलसिला चला तो कहीं रंगीन चेहरों से मस्तानों की टोलियां  तो कहीं कपड़ा फाड  टोली ने एक दूसरे के कपड़े फाड़ कर ढोल ढमाकों की गूंज पर थिरके। बस स्टैंड पर युवाओं ने एक दूसरे के कपड़े फाड़कर कपड़ा फाड़ होली जमकर मनाई गई। दिन भर गांव के प्रमुख मार्ग एवं घर आंगन गुलाल और रंगों से सराबोर हो गए। 
अंचल में रंगों का त्योहार उमंग, उत्साह और सादगी के साथ धूमधाम से सोमवार को मनाया गया।  छोटे बड़े युवा बच्चों, बुजुर्गों एवं महिला पुरुषों ने जमकर ग्रामीणों ने गुलाल लगाकर एक दूसरे को रंग लगाकर भाईचारे का संदेश दिया।  अल सुबह से ही छोटे- छोटे बच्चे हाथों में रंग की पिचकारियां लेकर गली मौहल्लों में दोडते  बुरा न मानो होली हे.......कुर्राटिए लगाते हुए दिखाई दिए। धुलेंडी पर ग्रामीण क्षेत्र के कई प्रमुख गांव के गली -मोहल्ले में बच्चों ,महिलाओं व पुरुषों ने होली खेली। इस दौरान एक दूसरे को होली के पर्व की शुभकामनाएं भी दी। सोमवार को होली के अवसर पर युवाओं द्वारा ढोल ढमाकों के साथ होली की गैर निकाली गई होली की गैर बस स्टैंड ,सदर बाजार, चौनपुरा चौराहा आदि मुख्य मार्गों से निकाली गई। इस दौरान गांव में शांति व्यवस्था कायम रखने को लेकर  पुलिस सहायता केंद्र चौकी प्रभारी गोपाल तनान के मार्गदर्शन में गांव में विभिन्न चौराहों पर पुलिस की टुकड़ी तैनात रही। पुलिस सहायता केंद्र चौकी प्रभारी गोपाल तनान ने सुरक्षा दृष्टि से संदिग्धों पर पैनी नजर बनाए रखने हेतु संवेदनशील क्षेत्र बस स्टैंड पर तिसरी नजर के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए । पुलिस ने औचक रुप में निरीक्षण और भ्रमण भी फोर व्हीलर से करती रही। 

चीता खेड़ा सहित बरकटी, घसुण्डी जागीर, चैनपुरा डेम, हरनावदा, कराड़िया महाराज, बामोरा, बमोरी, आसपुरा,महुडिया, धामनिया,झांझरवाडा आदि ग्रामों में युवाओं की टोलियां अल सुबह से ही लाल पीले रंग बिरंगे चेहरों एवं कपड़े रंगों से सराबोर गांव की गलियों में पिचकारियां लेकर होली हे.... कुर्राटिए लगाते दोडते दिखाई दिए। छोटे बड़ों महिला पुरुषों ने जमकर खेली होली।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE