नीमच। नगर तथा ग्राम निवेश कार्यालय नीमच में सहायक अधीक्षक के पद पर कार्यरत घनश्याम देवाल, 37 वर्ष की सफलतम सेवा पूरी कर, 28 मार्च 2024 को सेवानिवृत्त हो रहे है।
घनश्याम देवाल ने 30 सितम्बर 1986 से नगर तथा ग्राम निवेश कार्यालय खण्डोवा में सहायक ग्रेड-3 के पद पर अपनी शासकीय सेवा की शुरूआत की थी। वे 12 अगस्त 1991 को सहायक ग्रेड-3 के पद पर स्थानांतरित होकर नीमच के नगर तथा ग्राम निवेश कार्यालय में पदस्थ देवाल सहायक ग्रेड-2 एवं सहायक ग्रेड-एक तथा वर्ष 2013 से सहायक अधीक्षक के पद पर पदोन्नत होकर नगर तथा ग्राम निवेश कार्यालय नीमच में पदस्थ रहे हैं।
देवाल समय के पांबद, मिलनसार एवं मृदुभाषी कर्तव्यग परायण एवं अपने कार्य के प्रति समर्पित रहते हुए, 28 मार्च 2024 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इष्टमित्रों एवं विभागीय अधिकारी कर्मचारियों ने घनश्याम देवाल की सेवानिवृत्ति पर बधाई देते हुए उनके सुखी, समृद्ध एवं दीर्घायु जीवन की कामना की है।