मंदसौर। नोडल अधिकारी (स्वीप) एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मंदसौर द्वारा बताया गया कि लोकसभा निर्वाचन 2024 हेतु मतदाता जागरूकता से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देशों से अवगत कराने हेतु जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है। कार्यशाला 28 मार्च को प्रातः 11.30 बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष सुशासन भवन मंदसौर में आयोजित किया जाएगा।