नीमच। होली के रंग बिरंगे, प्रेम स्नेह आपसी सौहार्द,शांति भाई चारे के पावन पर्व पर चाईल्ड रिलिफ मिशन फाउंडेशन नीमच द्वारा शिशु ग्रह इन्दिरा नगर एवं ग्राम बरुखेड़ा मार्ग स्थित झुग्गी झोपड़ी बस्ती के बच्चों के साथ इको फ्रैंडली होली खेली , इस अवसर पर संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पर्यावरण मित्र किशोर बागड़ी ने बताया कि होली का पावन पर्व आपसी सौहार्द शांति सद्भाव, भाई चारे,प्रेम स्नेह का पर्व है, हम सभी को पर्यावरण संरक्षण पर विशेष ध्यान देते हुए अपने घरों के आसपास साफ-सफाई स्वच्छता बनाए रखने के साथ ही जल संवर्धन का विशेष ध्यान रखना होगा, पानी व्यर्थ न ढुले इस हेतु नलों पर टोटी लगाएं, स्वच्छता एवं जल बचाना हम सभी की जिम्मेदारी है, होली रंगों एवं हंसी खुशी का त्योहार है इसी का परिचय देते हुए चाईल्ड रिलिफ मिशन फाउंडेशन के सदस्यों ने वात्सल्य शिशु ग्रह इन्दिरा नगर, एवं झुग्गी झोपड़ी बस्ती में निवासरत ग़रीब बेसहारा परिवार के बच्चों के साथ होली का पावन पर्व प्रेम स्नेह के साथ मनाया गया, सभी बच्चों को संस्था पदाधिकारियों ने हर्बल रंग गुलाल लगाकर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए होली पर्व हर्षाेल्लास से सुखे प्राकृतिक रंगों से मनाते हुए पानी की बचत करने का संदेश दिया, इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष अनुप चोधरी ने बताया कि सभी बच्चों को रंग बिरंगी गुलाल लगाकर मिठाई वितरण की गई जिस पर सभी बच्चों के चेहरे खुशियों से खिल उठे,मानो उनके खुशियों का कहीं ठिकाना ही नहीं रहा , होली पर्व आपसी सौहार्द भाई चारे का पर्व है इसे हंसी खुशी के साथ एक होकर समाज को आगे बढ़ाना चाहिए, साथ ही जरुरतमंदों, गरीब बेसहारा परिवार के बच्चों के साथ त्योहार मनाकर खुशियां बांटनी चाहिए, रंगों से हमें सीखना चाहिए कि कैसे सभी को मिलजुल कर रहना चाहिए, बच्चों के साथ होली खेलने के बाद सभी बच्चों को स्वादिष्ट गर्म- गर्म इमरती जलेबी,पोहे, समोसे और बिस्कुट वितरण किए गए इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष अनुप चोधरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष किशोर बागड़ी, संरक्षक सत्यनारायण अग्रवाल, संयुक्त सचिव रौनक दुग्गड , शिक्षा विभाग की जिला योग प्रभारी शबनम खान, पुजा मिश्रा, प्रीति बाला निर्मल, प्रियंका कविश्वर, हर्ष सैनी,नन्हा सदस्य प्रभव बागड़ी के साथ ही नन्हें मुन्ने बच्चे तथा महिलाओं आदि की सहभागिता में होली पर्व हर्षाेल्लास से मनाया गया उक्त जानकारी संस्था प्रवक्ता तन्मय अग्रवाल ने दी है।