छतरपुर। जिला के राजनगर विधायक अरविंद पटेरिया के निवास स्थान पर पहुंच कर आज बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने विधायक अरविंद पटेरिया को गुलाल लगाकर गले मिलकर होली की शुभकामनाएं प्रदान की, इस अवसर पर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न ग्रामीण क्षेत्र से आए हुए लोगों के अलावा क्षेत्र के समाज सेवी, प्रबुद्धजन, व्यापारीबंधु, पत्रकार एवं विभिन्न वर्गों से लोग यहां पहुंचे जिन्होंने विधायक अरविंद पटेरिया को गुलाल लगाकर गले मिलकर होली की शुभकामनाएं प्रदान की है ।