BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी मामले में कपासन पुलिस की बड़ी.. <<     NEWS : रोलाहेड़ा ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : उद्यान, कृषि व आत्मा समितियों की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : सीवरेज चैंबर बना मौत का कुंड, एक को बचाने.. <<     KHABAR : शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए.. <<     KHABAR : आखिरी सांस तक करूंगा धर्म रक्षा, दिग्विजय.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय.. <<     BIG REPORT : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त.. <<     KHABAR : बेरोजगार युवाओं के लिए अवसर, जुलाई माह की.. <<     शहडोल में रिश्वत लेते पकड़ा गया डॉक्टर,.. <<     देवास में किन्नर बनकर लूट करने वाला गिरोह.. <<     करणी सेना परिवार ने एसपी यशपाल सिंह राजपूत को.. <<     खरगोन के आस्था ग्राम ट्रस्ट को बड़ी मदद,.. <<     BIG REPORT : एसपी ने जनसुनवाई में सुनी 51 फरियादियों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 27, 2024, 11:31 am
KHABAR : लोकसभा चुनाव 2024- ईवीएम वीवीपैट मशीन का प्रदर्शन कर मतदाताओं को किया जागरूक, मतदान का महत्व भी बताया, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। मतदान में शत-प्रतिशत लोग मतदान करें। इसके लिये जिले में ईवीएम वीवीपैट मशीन प्रदर्शन का कार्य किया जा रहा है। ईवीएम तथा वीवीपैट मशीन के उपयोग की जानकारी मतदाताओं को दी जा रही है। ईवीएम एवं वीवीपैट मशीन का प्रदर्शन कर मतदाताओ को जागरूक किया जा रहा है। मतदाताओं को ईवीएम वीवीपैट मशीन प्रदर्शन कर बताया जा रहा है कि बैलेट यूनिट मे अपने पसंद के प्रत्याशी के नाम और चुनाव चिन्ह के सामने वाले नीले बटन को दबाना होगा। जिस प्रत्याशी को वोट दिया है उसके नाम चुनाव चिन्ह के सामने वाली लाल लाइट जलेगी। प्रिंटर एक बैलेट पर्ची प्रिंट करेगा जिसमें पसंद के प्रत्याशी के सरल क्रमांक, नाम और चुनाव चिन्ह अंकित होगा। बैलेट पर्ची सात सेकण्ड के लिए दिखेगी उसे बाद कट कर प्रिंटर के ड्राप बाक्स मे गिर जाएगी और एक बीप की आवाज सुनाई देगी। प्रिंट पर्ची को ग्लास मे से देखा जा सकता है। बैलेट पर्ची नही दिखने एवं बीप की आवाज नही आने पर पीठासीन अधिकारी से संपर्क किया जा सकता है। ईव्हीएम मशीन में बटन दबाकर वीवीपैट मशीन में जिस प्रत्याशी को मत डाला है। स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। इससे अब मतदाता इस बात के लिए निश्चित होगा कि मेने जिसके पक्ष में मत दिया है मतदान वही हुआ है। वीवीपैट मशीन के प्रति मतदाताओं का जहां एक ओर शकांओ का समाधान हो रहा है वही दूसरी ओर मतदान के प्रति जागरूकता बढ रही है। ईवीएम तथा वीवीपैट मशीन के उपयोग की जानकारी मतदाताओं को स्वीप के माध्यम से दी जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE