नीमच। लोक सभा निर्वाचन- 2024 की तैयारियों के संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश जैन की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में आज 27 मार्च 2024 को अपरान्ह 3 बजे से मीडिया वर्कशॉप आयोजित की जा रही है। उप जिला निर्वाचन नीमच संजीव साहू ने सभी प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रॉनिक्स मीडिया प्रतिनिधियों से इस वर्कशॉप में उपस्थित होने का आगृह किया है।