रतलाम। निर्वाचन आयोग द्वारा रतलाम को भेजे गए प्रचार रथ द्वारा रतलाम शहर में मतदाता जागरूकता का कार्य किया जा रहा है। प्रचार रथ शहर के विभिन्न क्षेत्र में भ्रमण कर रहा है। प्रतिदिन मतदाताओं को अधिकाधिक मतदान के लिए जागरुक कर रहा है। रथ पर एलईडी वॉल स्थापित की गई है जिस पर जागरूकता संबंधी कार्यक्रम दिखाई जा रहे हैं।