BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी मामले में कपासन पुलिस की बड़ी.. <<     NEWS : रोलाहेड़ा ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : उद्यान, कृषि व आत्मा समितियों की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : सीवरेज चैंबर बना मौत का कुंड, एक को बचाने.. <<     KHABAR : शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए.. <<     KHABAR : आखिरी सांस तक करूंगा धर्म रक्षा, दिग्विजय.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय.. <<     BIG REPORT : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त.. <<     KHABAR : बेरोजगार युवाओं के लिए अवसर, जुलाई माह की.. <<     शहडोल में रिश्वत लेते पकड़ा गया डॉक्टर,.. <<     देवास में किन्नर बनकर लूट करने वाला गिरोह.. <<     करणी सेना परिवार ने एसपी यशपाल सिंह राजपूत को.. <<     खरगोन के आस्था ग्राम ट्रस्ट को बड़ी मदद,.. <<     BIG REPORT : एसपी ने जनसुनवाई में सुनी 51 फरियादियों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 27, 2024, 12:53 pm
KHABAR : कलेक्टर ऋजु बाफना ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से की रबी विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर किये जा रहे उपार्जन की समीक्षा, दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े खबर

Share On:-

शाजापुर। रबी विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर किये जा रहे उपार्जन की समीक्षा कलेक्टर ऋजु बाफना ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से की। इस दौरान अपर कलेक्टर बीएस सोलंकी एवं प्रभारी आपूर्ति अधिकारी देवेन्द्र शर्मा भी उपस्थित थे। वीडियो कांफ्रेंसिंग में अनुविभागीय अधिकारी शुजालपुर अर्चना कुमारी, शाजापुर मनीषा वास्कले, सीईओ सीसीबी विशेष श्रीवास्तव, डीआरसीएस ओपी गुप्ता सहित खरीदी से जुड़े अधिकारीगण उपस्थित थे।

कलेक्टर ने समर्थन मूल्य पर की जा रही खरीदी से संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे अपने दायित्वो का निर्वहन ठीक से करें। खरीदी केन्द्रों पर प्रातरू 8.00 बजे से खरीदी शुरू हो। खरीदी केन्द्रों पर तौल-कांटों की कमी नहीं आने दें। सभी तौल-कांटों का नापतौल निरीक्षक परीक्षण करें। बारदानों की छपाई का कार्य स्वच्छ और व्यवस्थित करें। तौल के बाद बारदानों की सिलाई के दौरान व्यवस्थित टेगिंग करांए। टेग पर किसान का कोड भी दर्ज करें। नॉन एफएक्यू गेहूं की खरीदी किसी भी स्थिति में न हो। किसानों द्वारा लाए गए गेहूं का परीक्षण सर्वेयर करें। कचरा आदि होने पर उसे छनवाएं। जिन केन्द्रों पर ज्यादा भीड़ हो रही है वहां तौलकांटे बढ़ाकर खरीदी सुनिश्चित कराएं।

सीईओ जनपद पंचायत एवं एनआरएलएम के अधिकारी सुनिश्चित करें कि ग्रामीण आजीविका मिशन के महिला स्वसहायता समूहों के माध्यम से की जा रही खरीदी में पुरूष शामिल न हो, खरीदी का कार्य महिलाएं ही करें। इसके लिए प्रतिदिन स्वसहायता समूह के अध्यक्ष से अनुविभागीय अधिकारी चर्चा कर फीडबैक प्राप्त करते रहें। किसानों से जिस दिन गेहूं खरीदा गया हो, उसी दिन उसका बिल बनना चाहिये। सर्वेयर नॉन एफएक्यू की जाँच के लिए निर्धारित मात्रा में ही किसानों का गेहूं लें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE