मनासा। नगर में ख्यातनाम कथा वाचक पं. प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा का आयोजन होना था। लेकिन प्रशासन ने आचार संहित व व्यवस्थाओं में कमी का हवाला देते हुए इस धार्मिक आयोजन की अनुमति निरस्त कर दी। इससे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंच रही है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए क्षेत्रीय विधायक अनिरूद्ध माधव मारू ने सीएम डॉ. मोहन यादव को एक पत्र लिखा है।
इस पत्र के माध्यम से विधायक मारू ने बताया कि मनासा नगर में कचेलिया देवड़ा परिवार द्वारा दिनांक 1 अप्रैल से 07 अप्रैल 2024 तक से विश्व विख्यात कया वाचक पंडित प्रदीप जी मिश्रा की शिव महापुराण कथा प्रस्तावित हैं कथा में लाखों भक्तों के आने की संभावना है चूंकि वर्तमान में लोकसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लगी हुई है। इसे दृष्टिगत रखते हुए जिला कलेक्टर ने पुलिस बल कम होने और आयोजन समिति द्वारा निर्धारित अन्य व्यवस्थाएं नहीं होने से कथा आयोजन की अनुमति निरस्त कर दी है। इसे मनासा नगर सहित नीमच जिले में आमजन में आकोश है। चूंकि पुरा आयोजन धर्मआस्था से जुड़ा है और मनासा नगर में विश्व विख्यात कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा होना गर्व की बात होगी। इस हेतु उक्त आयोजन में आपका हस्तक्षेप होना आवश्यक हो गया है। आप कथा के लिए पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था कर आयोजन की अनुमति प्रदान करें। अन्य व्यवस्था मैं और समस्त नगरवासी एवं देवड़ा परिवार मिलकर जुटा लेंगे। संपूर्ण पुलिस बल की व्यवस्था के साथ शांतिपूर्ण सद्भावना के साथ आदर्श आचारसंहिता का पालन करते हुए कथा आयोजन होगा। इसका मैं और समस्त नगरवासी आपको पूर्ण विश्वास दिलाते हैं।
अतः माननीय से निवेदन है दिनांक 1 अप्रैल से 07 अप्रैल 2024 तक मनासा में विश्व विख्यात कथा वाचक पंडित प्रदीप जी मिश्रा की शिव महापुराण कथा हेतु पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था कर कथा आयोजन की अनुमति प्रदान करें।