रीवा। साल 2022 में रीवा में ब्राम्हण और क्षत्रिय को गाली देने के आरोपों में घिरे भाजपा नेता सतेंद्र उर्फ गुड्डा पटेल की भाजपा में वापसी हो गई है। बता दें कि गंभीर आरोपों के बाद भाजपा ने इन्हें निष्कासित कर दिया था। जिसको लेकर सोशल साइट्स पर विरोध शुरू हो गया है।
बता दें कि पूरा मामला अगस्त 2022 का है। सतेंद्र पर फेसबुक लाइव के दौरान जाति विशेष पर असंसदीय शब्दों के प्रयोग के आरोप लगे थे। इस मामले में दो दर्जन से अधिक शिकायतें पुलिस के पास पहुंची थी।
रीवा के ब्राम्हण और क्षत्रिय समाज के लोगों ने पूरे मामले में सतेंद्र पटेल उर्फ़ गुड्डा से खासा नाराजगी जताई थी। इस संबंध में दोनों ही समाज के लोगों ने 12 अगस्त 2022 को ढेकहा में मौजूद भाजपा कार्यालय अटल कुंज के बाहर प्रदर्शन भी किया था। साथ ही आक्रोशित लोगों ने सतेन्द्र सिंह पटेल गुड्डा के खिलाफ सिविल लाइन थाने में ज्ञापन सौंपा था।