मंदसौर। जिले के नारायणगढ़ थाना क्षेत्र के झारड़ा, टकरावद व बूढा में पुलिस एवं एस एस बी ने फ़्लैग मार्च निकाल गांव झारड़ा, बूढा टकरावद में बुधवार को आगामी लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए थाना नारायणगढ़ चौकी बूढा झारडा पुलिस एवं एस एस बी फोर्स के द्वारा संयुक्त रूप से एरिया डोमिनेशन /फ्लैग मार्च निकाला गया फ्लेग मार्च गांव के बस स्टैंड, से गांधी चौराहा, सदर बाजार, गांव की गलियों में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च में नारायणगढ़ थाना टीआई अनिल रघुवंशी,बूढा चौकी प्रभारी भीमसिंह राठौर, झारड़ा चौकी प्रभारी मनोज गर्ग सहित पुलिस बल द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया।