नारायणगढ़। आगामी लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए आज दिनांक 27 मार्च 2024 को थाना नारायणगढ़, चौकी बूढा झारडा पुलिस एवं एसएसबी फोर्स के द्वारा संयुक्त रूप से एरिया डोमिनेशन/फ्लैग मार्च निकाला गया। नारायणगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम झारड़ा, टकरावद व बूढा में पुलिस एवं एसएसबी ने फ़्लैग मार्च निकाला।
फ्लैग मार्च में एसडीओपी मल्हारगढ़ नरेंद्र सिंह सोलंकी, नारायणगढ़ थाना प्रभारी अनिल रघुवंशी, बूढा चौकी प्रभारी भीमसिंह राठौर, झारड़ा चौकी प्रभारी मनोज गर्ग, सहित पुलिस बल द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया।