नीमच। कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में आज लोकसभा निर्वाचन 2024 के संबंध में मीडिया तथा प्रेस के प्रतिनिधियों की कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उपस्थित पत्रकारों को डॉ राजेश पाटीदार ने निर्वाचन के संबंधी विभिन्न नियम अधिनियम और आयोग के निर्देशों से अवगत कराया।
कार्यशाला में एडीएम लक्ष्मी गामड़, डिप्टी इलेक्शन ऑफिसर संदीप साहू, डिप्टी कलेक्टर मयूरी जोक उपस्थित रहे। कार्यशाला में डॉक्टर राजेश पाटीदार ने विज्ञापन प्रकाशन के संबंध में माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्णय और आयोग के निर्देश, एमसीएमसी के गठन, धारा 127-ए पर चर्चा की। प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर प्रकाशित व प्रसारित विज्ञापनों के पूर्व प्रमाणीकरण के बारे में जानकारी दी। पेड न्यूज और फेक न्यूज़ के संबंध में होने वाली कार्रवाइयों से अवगत कराया। ओपिनियन पोल, एग्जिट पोल, निर्वाचन के दौरान मीडिया कर्मियों के पास और सुविधाएं, सोशल मीडिया के बारे में गाइडलाइन से भी अवगत कराया। पीसीआई और एनबीएसए के द्वारा मीडिया हेतु प्रकाशित गाइडलाइन के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान विभिन्न मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।