BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी मामले में कपासन पुलिस की बड़ी.. <<     NEWS : रोलाहेड़ा ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : उद्यान, कृषि व आत्मा समितियों की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : सीवरेज चैंबर बना मौत का कुंड, एक को बचाने.. <<     KHABAR : शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए.. <<     KHABAR : आखिरी सांस तक करूंगा धर्म रक्षा, दिग्विजय.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय.. <<     BIG REPORT : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त.. <<     KHABAR : बेरोजगार युवाओं के लिए अवसर, जुलाई माह की.. <<     शहडोल में रिश्वत लेते पकड़ा गया डॉक्टर,.. <<     देवास में किन्नर बनकर लूट करने वाला गिरोह.. <<     करणी सेना परिवार ने एसपी यशपाल सिंह राजपूत को.. <<     खरगोन के आस्था ग्राम ट्रस्ट को बड़ी मदद,.. <<     BIG REPORT : एसपी ने जनसुनवाई में सुनी 51 फरियादियों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 27, 2024, 7:01 pm
KHABAR : कलेक्टर गुप्ता ने कन्‍नौद विकासखण्‍ड के विभिन्न गेहूं उपार्जन केंद्रों, मतदान केन्‍द्रों, आंगनवाड़ी केन्‍द्रों और एसएसटी चेक पोस्‍टों का किया निरीक्षण, मूलभूत सुविधाओं को लेकर दिए निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। कलेक्टर ऋषव गुप्‍ता ने कन्‍नौद विकासखण्‍ड के विभिन्‍न उपार्जन केन्‍द्रों, मतदान केन्‍द्रों, आंगनवाड़ी केन्‍द्रों और एसएसटी चेक पोस्‍टों का निरीक्षण किया। उपार्जन केन्‍द्रों के निरीक्षण के दौरान कलेक्‍टर गुप्‍ता ने मॉ अम्‍बेश्‍वरी वेयर हाउस सिया, कुण्‍डल वेयर हाउस कन्‍नौद तथा कृष्‍णा वेयर हाउस उम्‍बाड़ा में किसानों से गेहूं की गुणवत्ता, तौल व्यवस्था, गेहूं उत्पादन, मंडी दर, आदि व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा की। सभी उपार्जन केन्द्रों में कृषक सुविधायें, तौल, गुणवत्ता मापदण्ड का पालन करने के लिए निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम कन्‍नौद अभिषेक सिंह, तहसीलदार विजय तिलवारी सहित अन्‍य अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्‍टर गुप्‍ता ने विधानसभा क्षेत्र खातेगांव में एसएसटी चेक पोस्ट सिया सहित अन्‍य चेक पोस्‍टों का निरीक्षण किया और एसएसटी से की गई कार्यवाहियों के संबंध में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्‍होंने चेक पोस्‍ट पर की गई आवश्‍यक व्‍यवस्‍थाओं को देखा और आवश्‍यक दिशा-निर्देश दिये।    

कलेक्‍टर गुप्‍ता ने लोकसभा निर्वाचन-2024 के लिए विकासखण्‍ड कन्‍नौद में शासकीय प्राथमिक विद्यालय भवन रायपुरा, शासकीय माध्‍यमिक विद्यालय भवन अम्‍बाडा तथा शासकीय प्राथमिक विद्यालय भवन डेहरिया में बनाये गये मतदान केन्‍द्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्‍टर गुप्‍ता ने मतदान केन्‍द्रों पर रैम्‍प, पानी और अन्‍य मुलभूत सुविधाओं के संबंध में निर्देश दिये। कलेक्‍टर गुप्‍ता ने कहा कि मतदान केन्‍द्रों पर सभी आवश्‍यक कार्य समय रहते कर लें।

कलेक्‍टर गुप्‍ता ने निरीक्षण के दौरान कन्‍नौद विकासखण्‍ड के विभिन्‍न आंगनवाडी केन्‍द्रों का निरीक्षण भी किया। उन्‍होंने आंगनवाडी केन्‍द्रों में उपस्थित बच्‍चों से चर्चा की और आंगनवाडी केन्‍द्र में मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE