नीमच। विद्युत विभाग गुरुवार 11 केव्ही झांझरवाड़ा एवं टाउन-1 फीडर पर लाईन शिफ्टिंग का कार्य करेगा। इस कार्य की वजह से इन फीडरों से जुड़े क्षेत्र का विद्युत प्रदाय बंद रहेगा।
सहायक यंत्री (शहर) द्वारा बताया गया कि दिनांक 28.03.2024 (गुरूवार) को नगर पालिका द्वारा 11 केवी लाईन शिफ्टिंग कार्य होने के कारण 11 केव्ही झांझरवाड़ा एवं टाउन-1 फीडर का विद्युत प्रदाय दोपहर 02 बजे से शाम 05 बजे तक बंद रहेगा। 11 केव्ही झांझरवाड़ा फीडर बंद रहने से कृष्णा नगर, सिद्धि विनायक कॉलोनी, दुर्गा आईल मील, स्टेडियम, बं नं 59, मण्डी प्रांगण, बं नं 60 का कुछ क्षेत्र, स्वीमिंग पुल का क्षेत्र, बैनीवाल के कुंए तक रेल्वे फाटव, स्टेशन रोड़, चमड़ा कारखाना, एकता कॉलोनी, अम्बेडकर कॉलोनी, ईदगाह के पिछे, फेन्ड्स कॉलोनी आदि क्षेत्र प्रभावित होगें। 11 केव्ही टाउन-1 फीडर बन्द रहने से राजस्व कॉलोनी ऑफिसर कॉलोनी, दशहरा मैदान, कलेक्टर निवास, मूलचंद मार्ग, नारकोटिक्स कॉलोनी, बं.नं. 59, भोलाराम कंपाउण्ड, स्कीम नं -7, शंकर आईल मील, खारी कुंआ, फिरोजाशाह पंप के आस पास का क्षेत्र आदी प्रभावित होगें। आवश्यकतानुसार समय घटाया एवं बढ़ाया जा सकता है।