BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी मामले में कपासन पुलिस की बड़ी.. <<     NEWS : रोलाहेड़ा ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : उद्यान, कृषि व आत्मा समितियों की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : सीवरेज चैंबर बना मौत का कुंड, एक को बचाने.. <<     KHABAR : शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए.. <<     KHABAR : आखिरी सांस तक करूंगा धर्म रक्षा, दिग्विजय.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय.. <<     BIG REPORT : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त.. <<     KHABAR : बेरोजगार युवाओं के लिए अवसर, जुलाई माह की.. <<     शहडोल में रिश्वत लेते पकड़ा गया डॉक्टर,.. <<     देवास में किन्नर बनकर लूट करने वाला गिरोह.. <<     करणी सेना परिवार ने एसपी यशपाल सिंह राजपूत को.. <<     खरगोन के आस्था ग्राम ट्रस्ट को बड़ी मदद,.. <<     BIG REPORT : एसपी ने जनसुनवाई में सुनी 51 फरियादियों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 27, 2024, 7:25 pm
REPORT : लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के तहत कलेक्टर व एसपी ने की राज्य की सीमा से लगे जिलों के अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दौरान प्रभावी नियंत्रण एवं कार्यवाहियों की दृष्टिगत रतलाम कलेक्टर राजेश बाथम, पुलिस अधीक्षक राहुल लोढ़ा की वर्चुअल बैठक राज्य के सीमावर्ती जिला राजस्थान के झालावाड़, बारा एवं कोटा जिलों के कैरेक्टर्स एवं पुलिस अधीक्षको के साथ एक वर्चुअल बैठक बुधवार को आयोजित हुई। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर शालिनी श्रीवास्तव तथा अपर कलेक्टर आरएस मंडलोई भी मौजूद रहे।

वर्चुअल बैठक में मध्यप्रदेश के शिवपुरी, श्योपुर, गुना, मंदसौर, आगर मालवा, राजगढ़, जिलों के कलेक्टर पुलिस अधीक्षक भी सम्मिलित हुए।  बैठक में जिलों के परिप्रेक्ष्य में सामान्य जानकारी का आदान-प्रदान हुआ। सीमावर्ती मतदान केन्द्रों के लोकेशन अनुसार जानकारियां दी गई। सीमा से लगे ग्रामों की सूची का आदान-प्रदान हुआ। स्वतंत्र एवं निष्पक्ष लोकसभा निर्वाचन के लिए असामाजिक तत्वों तथा अवैध शराब पर नियंत्रण पर चर्चा की गई। राजस्थान, मध्यप्रदेश में निवास करने वाले फरारी स्थाई वारंटीओ की सूची, बॉर्डर नाका स्थलों की सूची, अवैध शराब बनाने तथा विक्रय, बॉर्डर नाका स्थलों की सूची, निर्वाचन के दौरान वॉयरलैस कम्युनिकेशन, दोनों सीमाओं से लगे जिलों के थानों के प्रभारी, पुलिस अधिकारियों की सूचियां का आदान-प्रदान किया गया। इसके अलावा जिला बदर आरोपियों, चुनाव प्रभावित कर सकने वाले व्यक्तियों, सांप्रदायिक तनाव की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों पर भी चर्चा करते हुए कार्य योजना निर्धारित की गई। दोनों राज्यों के अधिकारियों ने स्वतंत्र एवं निष्पक्ष लोकसभा निर्वाचन के लिए अपनी प्रतिबद्धता एवं संकल्प व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE