BREAKING NEWS
KHABAR : भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ध्वजा महोत्सव का हुआ शंखनाद, साध्वी.. <<     KHABAR : जाजू कन्या महाविद्यालय की राष्टीय सेवा.. <<     BIG BREAKING: बड़ी खबर, ट्रांजिट विजिट पर मुख्यमंत्री.. <<     BIG NEWS : लोकसभा चुनाव की बजी रणभेरी, मालवा की.. <<     Rajasthan Weather : छाए रहेंगे बादल, इन जिलों में बारिश के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मल्हारगढ़ मंडल के ग्राम सौम्या नई आबादी.. <<     GOOD NEWS : बदल रही है शहर के जिला चिकित्सालय में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ग्रामीण प्रतिभा प्रोत्साहन मंच का.. <<     KHABAR : लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत मतदान दलों को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कांग्रेस नेता मानक अग्रवाल ने पचौरी पर.. <<     KHABAR : जिले में 30 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : एजेंसियां निर्वाचन व्यय पर निगरानी के.. <<     KHABAR : संत हिरदाराम नगर भोपाल में निरंकारी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 28, 2024, 10:52 am
KHABAR : महाकाल के भक्तों के लिए बनेगा हाईटेक रोड, शेड, अंडरग्राउंड लाइटिंग होगी, बेंच भी लगाई जाएंगी, काम शुरू, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। महाकाल मंदिर से लेकर बड़े गणेश - हरसिद्धि मंदिर तक की रोड की जल्द ही सूरत बदलने वाली है। 7 करोड़ 10 लाख रुपए की लागत से मंदिर समिति भक्तों की सुविधा के लिए इस रोड को हाईटेक बनाने जा रही है। यह किसी यूरोपियन शहर की तरह सर्वसुविधा युक्त होगी।


महाकाल लोक बनने के बाद बड़ी संख्या में भक्त महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। गेट नंबर चार और पांच के पास यातायात चौकी से हरसिद्धि मंदिर तक के रोड का कायाकल्प का काम शुरू हो चूका है। रोड बन जाने के बाद से यहां भक्तों को सभी सुविधा मिलने लगेगी।


महाकाल मंदिर के प्रशासक संदीप सोनी ने बताया कि लगातार दर्शनार्थियों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में सुविधा के लिए मंदिर समिति हरसिद्धि मंदिर तक रोड बनाने जा रही है। इसमें अंडरग्राउंड लाइट, सुंदर शेड, फ्लोरिंग, भक्तों के बैठने के लिए बेंच लगाए जाएंगे। इसका कार्य आरम्भ हो चूका है। करीब एक साल में ये बनकर तैयार हो जाएगा।


प्रशासक संदीप सोनी ने बताया कि भक्तों की सुविधा के लिए गेट नंबर चार और पांच को तोड़कर बड़े यूटिलिटी सेंटर का निर्माण किया जा रहा है। इसमें भक्तों को सभी सुविधा मिलेगी। यहां पर काउंटर बनाए जाएंगे, जिसमें मोबाइल रखने, प्रसाद काउंटर, शीघ्र दर्शन, दिव्यांगों के लिए अलग से सुविधा, जूता चप्पल स्टैंड भी बनेगा। इस पूरे रोड पर केबल को अंडरग्राउंड किया जाएगा। नक्काशी के साथ सुंदर लाइटिंग भी की जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE