BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी मामले में कपासन पुलिस की बड़ी.. <<     NEWS : रोलाहेड़ा ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : उद्यान, कृषि व आत्मा समितियों की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : सीवरेज चैंबर बना मौत का कुंड, एक को बचाने.. <<     KHABAR : शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए.. <<     KHABAR : आखिरी सांस तक करूंगा धर्म रक्षा, दिग्विजय.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय.. <<     BIG REPORT : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त.. <<     KHABAR : बेरोजगार युवाओं के लिए अवसर, जुलाई माह की.. <<     शहडोल में रिश्वत लेते पकड़ा गया डॉक्टर,.. <<     देवास में किन्नर बनकर लूट करने वाला गिरोह.. <<     करणी सेना परिवार ने एसपी यशपाल सिंह राजपूत को.. <<     खरगोन के आस्था ग्राम ट्रस्ट को बड़ी मदद,.. <<     BIG REPORT : एसपी ने जनसुनवाई में सुनी 51 फरियादियों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 28, 2024, 2:07 pm
KHABAR : जामन्या सरपंच पर पत्नि ने लगाए मारपीट के गंभीर आरोप, एसपी से कि शिकायत, कहा - मेरी जान को है खतरा, पढे़ अबरार पठान की खबर 

Share On:-

खरगोन। जिले के जामन्या पंचायत सरपंच पर अपनी ही पत्नि के साथ बेरहमी से मारपीट कर घायल करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरपंच पत्नि ने गोगावां थाने पर सुनवाई नही होने से नाराज होकर एसपी से मामले कि शिकायत कर सरपंच से खुद की जान को खतरा बताया है।


एसपी कार्यालय पहुंची सरपंच पत्नि राधाबाई ने बताया कि उनका विवाह रामसिंग सोलंकी से हुआ है, वर्तमान में उनके पति सरपंच है। शादी के बाद से ही पति गाली. गलौच के साथ मारपीट करता है, लेकिन 26 मार्च की रात बात हद से आगे बढ़ गई। राधाबाई ने बताया कि पति रोजाना देररात तक घर नही लौटते, उन्हें टोकने प 26 मार्च की रात करीब 12 बजे मेरी बेरहमी से पिटाई कर दी। केबल वायर के साथ ही साइकल में हवा भरने वाले पंप से पीटा जिससे शरीर पर कई घाव हुए है।  मेरी चीख सुन गांव के लोग और मेरे बच्चे भी जाग गए, लोगों ने बीचबचाव किया तो उन्हें भी मेरे पति ने धमकाया। जब गोगावां थाने गई तो वहां भी मेरी सुनवाई नही हुई। पति कहता है कि में सरपंच हूं पुलिस मेरा कुछ नही कर सकती। अपनी मां गौराबाई और पडोसी सुनीताबाई के साथ एसपी ऑफिस पहुंची महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति ने उसे जान से मारने की धमकी दी है, वह हमेशा अपने पास चाकू रखता है। पुलिस मामले में हस्तक्षेप कर पति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करें, जिससे वह खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें।      
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE