BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी मामले में कपासन पुलिस की बड़ी.. <<     NEWS : रोलाहेड़ा ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : उद्यान, कृषि व आत्मा समितियों की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : सीवरेज चैंबर बना मौत का कुंड, एक को बचाने.. <<     KHABAR : शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए.. <<     KHABAR : आखिरी सांस तक करूंगा धर्म रक्षा, दिग्विजय.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय.. <<     BIG REPORT : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त.. <<     KHABAR : बेरोजगार युवाओं के लिए अवसर, जुलाई माह की.. <<     शहडोल में रिश्वत लेते पकड़ा गया डॉक्टर,.. <<     देवास में किन्नर बनकर लूट करने वाला गिरोह.. <<     करणी सेना परिवार ने एसपी यशपाल सिंह राजपूत को.. <<     खरगोन के आस्था ग्राम ट्रस्ट को बड़ी मदद,.. <<     BIG REPORT : एसपी ने जनसुनवाई में सुनी 51 फरियादियों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 28, 2024, 4:12 pm
BIG REPORT : लोकसभा चुनाव के पहले वर्चुअल बॉर्डर मीटिंग, अधिकारियों के साथ हुआ संवाद, जानकारियों का किया आदान-प्रदान, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा है। बुधवार को जिला प्रशासन की राजस्थान की सीमा से जुड़े अधिकारियों के साथ वर्चुअल बॉर्डर मीटिंग हुई। मीटिंग में नीमच के अलावा प्रदेश के अन्य जिलो के कलेक्टर व एसपी के साथ ही राजस्‍थान, भीलवाडा जिले के कलेक्‍टर नमीत मेहता, एसपी राजन दुष्यंत भी जुड़े। चुनावी प्रशासनिक तैयारियां, प्रभावी नियंत्रण एवं कार्यवाहियों के दृष्टिगत नीमच कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश जैन, एस.पी.अंकित जायसवाल की वर्चुअल बैठक राज्य के सीमावर्ती जिला राजस्थान के भीलवाडा, जिले के कलेक्टर एवं एसपी के साथ हुई। बैठक में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष नीमच में अपर कलेक्टर लक्ष्‍मी गामड़ एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव साहू तथा अन्‍य अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में जिलों के संबंध में सामान्य जानकारी का आदान-प्रदान हुआ। सीमावर्ती मतदान केन्द्रों के लोकेशन अनुसार जानकारियां दी। सीमा से लगे ग्रामों की सूची एक-दूसरे को दी गई। स्वतंत्र एवं निष्पक्ष लोकसभा चुनाव को लेकर असामाजिक तत्वों तथा अवैध शराब के नियंत्रण पर भी चर्चा की।

राजस्थान, मध्यप्रदेश में निवास करने वाले फरारी स्थाई वारंटियों की सूची, बॉर्डर नाका स्थलों की सूची, अवैध शराब बनाने तथा विक्रय, बॉर्डर नाका स्थलों की सूची, निर्वाचन के दौरान वॉयरलैस कम्युनिकेशन, दोनों सीमाओं से लगे जिलों के थानों के प्रभारी, पुलिस अधिकारियों की सूचियां का आदान-प्रदान किया। जिला बदर आरोपियों, चुनाव प्रभावित कर सकने वाले व्यक्तियों, सांप्रदायिक तनाव की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों पर भी चर्चा कर कार्य योजना बनाई। बैठक में दोनो जिले के अधिकारियों ने आपसी समन्‍वय से स्‍वतंत्रत, निष्‍पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन सम्‍पन्‍न कराने में एक दूसरे का सहयोग करने का विश्‍वास दिलाया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE