BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी मामले में कपासन पुलिस की बड़ी.. <<     NEWS : रोलाहेड़ा ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : उद्यान, कृषि व आत्मा समितियों की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : सीवरेज चैंबर बना मौत का कुंड, एक को बचाने.. <<     KHABAR : शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए.. <<     KHABAR : आखिरी सांस तक करूंगा धर्म रक्षा, दिग्विजय.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय.. <<     BIG REPORT : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त.. <<     KHABAR : बेरोजगार युवाओं के लिए अवसर, जुलाई माह की.. <<     शहडोल में रिश्वत लेते पकड़ा गया डॉक्टर,.. <<     देवास में किन्नर बनकर लूट करने वाला गिरोह.. <<     करणी सेना परिवार ने एसपी यशपाल सिंह राजपूत को.. <<     खरगोन के आस्था ग्राम ट्रस्ट को बड़ी मदद,.. <<     BIG REPORT : एसपी ने जनसुनवाई में सुनी 51 फरियादियों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 28, 2024, 5:53 pm
NEWS : लोकसभा चुनाव 2024 के तहत पर्यवेक्षक पहुंचे चित्तौड़गढ़, आमजन सर्किट हाउस में शाम को इस समय कर सकेंगे संपर्क, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 21-चित्तौड़गढ़ लोकसभा क्षेत्र की आठ विधानसभाओं (मावली-154, वल्लभनगर-155, कपासन-167, बेगू-168, चित्तौड़गढ़-169, निम्बाहेड़ा-170, बड़ीसादड़ी-171, प्रतापगढ़-172 विधानसभा क्षेत्र) के स्वतंत्र, निष्पक्ष, भय-मुक्त निर्वाचन एवं आदर्श आचार संहिता पालना, कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने एवं उम्मीदवारों द्वारा चुनाव प्रचार में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित व्यय सीमा की निगरानी इत्यादि कार्यों हेतु सामान्य, पुलिस एवं व्यय पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं।

लोकसभा क्षेत्र के लिए नियुक्त व्यय पर्यवेक्षक गण मुकेश राठौड़ आई.आर.एस. एवं निलय बुनकर आई.आर.एस. गुरुवार को जिला मुख्यालय पर पहुंचे। जिला मुख्यालय पर जिला निर्वाचन अधिकारी (जिला कलक्टर), जिला पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं चुनाव कार्य में संलग्न अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों से चुनाव प्रबन्ध की अब तक की तैयारियों की जानकारी प्राप्त की एवं आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। व्यय पर्यवेक्षक गण ने जिले की विभिन्न विधानसभाओं में नियुक्त प्रभारी अधिकारी, निर्वाचन व्यय लेखा एवं जांच संधारण के साथ बैठक की एवं उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित व्यय सीमा एवं चुनाव में भ्रष्ट आचरण आदि से सम्बन्धित किसी भी प्रकार की शिकायत के संबंध में पर्यवेक्षक मुकेश राठौड़ को मावली-154, कपासन-167, बेगूं-168, चित्तौड़गढ़-169 विधानसभा क्षेत्र के लिए मोबाईल नं. 95091-06764 एवं पर्यवेक्षक निलय बुनकर को वल्लभ नगर-155, निम्बाहेड़ा-170, बड़ीसादड़ी-171, प्रतापगढ़-172 विधानसभा क्षेत्र के लिए मोबाईल नं. 78500-13794 पर अवगत कराया जा सकता है। पर्यवेक्षक गण से व्यक्तिगत रूप से स्थानीय सर्किट हाउस में सायं 4 से 5 बजे तक सम्पर्क किया जा सकता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE