BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी मामले में कपासन पुलिस की बड़ी.. <<     NEWS : रोलाहेड़ा ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : उद्यान, कृषि व आत्मा समितियों की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : सीवरेज चैंबर बना मौत का कुंड, एक को बचाने.. <<     KHABAR : शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए.. <<     KHABAR : आखिरी सांस तक करूंगा धर्म रक्षा, दिग्विजय.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय.. <<     BIG REPORT : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त.. <<     KHABAR : बेरोजगार युवाओं के लिए अवसर, जुलाई माह की.. <<     शहडोल में रिश्वत लेते पकड़ा गया डॉक्टर,.. <<     देवास में किन्नर बनकर लूट करने वाला गिरोह.. <<     करणी सेना परिवार ने एसपी यशपाल सिंह राजपूत को.. <<     खरगोन के आस्था ग्राम ट्रस्ट को बड़ी मदद,.. <<     BIG REPORT : एसपी ने जनसुनवाई में सुनी 51 फरियादियों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 28, 2024, 8:11 pm
BIG NEWS : नीमच जिले में इस बार भी पूरी तरह से पारदर्शी रहेगी अफीम तौल की प्रक्रिया, कंटेनर प्राप्त करने के तुरंत बाद इस दिन से शुरू होगा तौल, अफीम एवं क्षारोद कारखाने से जारी हुई सूचना, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। जिले में अफीम फसल वर्ष 2023-24 के तहत इस बार भी केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो विभाग के अफीम तौल केंद्रों से अफीम कंटेनर प्राप्त किये जाने के तुरंत बाद सैंपलिंग एवं परीक्षण की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाएगी। इस संबंध में किसानों के लिए एक  सूचना भी जारी की गई है। 

शासकीय अफीम एवं क्षारोद कारखाना के महाप्रबंधक नरेश बंुदेल द्वारा जारी सूचना में यह स्पष्ट किया गया है कि नीमच में फसल वर्ष 2023-24 हेतु इस बार भी केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो विभाग के अफीम तौल केंद्रों से अफीम कंटेनर प्राप्त किये जाने के तुरंत बाद सैंपलिंग एवं परीक्षण की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाएगी। साथ ही यह भी स्पष्ट किया है कि सैंपलिंग एवं परीक्षण की प्रक्रिया पिछले वर्ष की भांति ही इस वर्ष भी ओक्टा (ओपियम कंटेनर ट्रेकिंग एप्लीकेशन) द्वारा ही की जाएगी। जांच प्रक्रिया संपूर्ण पारदर्शिता से संपन्न की जाएगी। इससे किसान बंधु किसी भी व्यक्ति, बिचौलिया एवं कर्मचारी के दिए गए किसी भी प्रकार के प्रलोभन में नहीं आ पाएंगे। 

नीमच में फसल वर्ष 2023-24 के लिए केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो विभाग के अफीम तौल केंद्रों से अफीम कंटेनर प्राप्त किये जाने के तुरंत बाद सैंपलिंग एवं परीक्षण की प्रक्रिया दिनांक 29.03.2024 से प्रारंभ कर दी जाएगी। परीक्षण की संपूर्ण प्रक्रिया को विभागीय वेबसाइड पर अपलोड किया जाएगा। जो प्रणाली को अत्यधिक गोपनीय एवं पारदर्शी बनाएगा। साथ ही शिकायत दर्ज करने के लिए कार्यालय में एक नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया गया है, जिसका दूरभाष नंबर 07423-226015/220199 सोमवार से शनिवार तक प्रातःकाल 10 बजे से सांयकाल 06 बजे तक संचालित रहेगा। इसके अलावा शिकायतकर्ता ईमेल आईडी पर भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE