BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी मामले में कपासन पुलिस की बड़ी.. <<     NEWS : रोलाहेड़ा ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : उद्यान, कृषि व आत्मा समितियों की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : सीवरेज चैंबर बना मौत का कुंड, एक को बचाने.. <<     KHABAR : शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए.. <<     KHABAR : आखिरी सांस तक करूंगा धर्म रक्षा, दिग्विजय.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय.. <<     BIG REPORT : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त.. <<     KHABAR : बेरोजगार युवाओं के लिए अवसर, जुलाई माह की.. <<     शहडोल में रिश्वत लेते पकड़ा गया डॉक्टर,.. <<     देवास में किन्नर बनकर लूट करने वाला गिरोह.. <<     करणी सेना परिवार ने एसपी यशपाल सिंह राजपूत को.. <<     खरगोन के आस्था ग्राम ट्रस्ट को बड़ी मदद,.. <<     BIG REPORT : एसपी ने जनसुनवाई में सुनी 51 फरियादियों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 29, 2024, 10:35 am
KHABAR : धर्म जागरण के लिए 12 ज्योतिर्लिंग यात्रा पैदल करेगा किसान, 2 साल की यात्रा में रोज 30 किमी चलेंगे, 2 अप्रैल को ओंकारेश्वर से करेंगे शुरुआत, पढे़ खबर 

Share On:-

खरगोन। जिले के कुकडोल गांव के किसान नवलसिंह दौलतसिंह (56) पैदल यात्रा कर द्वादश ज्योतिर्लिंग के दर्शन करेंगे। यात्रा 2 साल की होगी। इसमें हर रोज 30 किलोमीटर पैदल चलने का लक्ष्य बनाया है। वे हिंदू समाज में धर्म जागरण के लिए यह यात्रा कर रहे हैं।


2 अप्रैल को तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर से पैदल यात्रा की शुरुआत होगी। यहां महादेव का पूजन, अभिषेक कर अन्य ज्योतिर्लिंग दर्शन के लिए आगे बढ़ेंगे। उनके साथ इंदौर के महादेव पटेल भी होंगे। कोतवाली पुलिस को उन्होनेवयात्रा की सूचना दी।


नवलसिंह ने बताया यह यात्रा धर्म जागरण यात्रा है। जगह-जगह लोगों को धर्म के प्रति सजग करेंगे। देश में 12 स्थानों पर शिव ज्योति स्वरूप में विराजमान हैं। इस वजह से इन 12 मंदिरों को ज्योतिर्लिंग कहा जाता है। इनमें सोमनाथ, मल्लिकार्जुन, महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, केदारेश्वर, भीमाशंकर, विश्वेश्वर (विश्वनाथ) त्र्यंबकेश्वर, वैद्यनाथ, नागेश्वर, रामेश्वर, घुष्मेश्वर (घृष्णेश्वर) शामिल हैं।


12 एकड़ खेती की बेटों को जिम्मेदारी सौंपी
परिवार के जिम्मेदारी बेटों को सौंपकर खुद धर्म की राह पर निकले कुकडोल निवासी नवलसिंह ने बताया उनके तीन बेटे हैं। 12 एकड़ जमीन है। परिवार की आजीविका खेती पर निर्भर है। उनके बेटे खेती कामकाज संभालेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE