BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी मामले में कपासन पुलिस की बड़ी.. <<     NEWS : रोलाहेड़ा ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : उद्यान, कृषि व आत्मा समितियों की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : सीवरेज चैंबर बना मौत का कुंड, एक को बचाने.. <<     KHABAR : शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए.. <<     KHABAR : आखिरी सांस तक करूंगा धर्म रक्षा, दिग्विजय.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय.. <<     BIG REPORT : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त.. <<     KHABAR : बेरोजगार युवाओं के लिए अवसर, जुलाई माह की.. <<     शहडोल में रिश्वत लेते पकड़ा गया डॉक्टर,.. <<     देवास में किन्नर बनकर लूट करने वाला गिरोह.. <<     करणी सेना परिवार ने एसपी यशपाल सिंह राजपूत को.. <<     खरगोन के आस्था ग्राम ट्रस्ट को बड़ी मदद,.. <<     BIG REPORT : एसपी ने जनसुनवाई में सुनी 51 फरियादियों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 29, 2024, 11:21 am
BIG REPORT : MPPSC ने जारी किया 2024 का एग्जाम नोटिफिकेशन, जून से दिसंबर के बीच होंगी परीक्षाएं, लोकसभा चुनाव के कारण तारीख आगे बढ़ी, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। एमपीपीएससी ने गुरुवार को अलग अलग विभागों के लिए होने वाली भर्ती परीक्षाओं का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जून से दिसंबर के बीच परीक्षाओं की तारीख घोषित की गई है।


आयोग के अधिकारियों ने गुरुवार को बैठक बुलाई थी। यहां प्रारंभिक व मुख्य परीक्षा के संबंध में निर्णय लिए गए। नोटिफिकेशन के मुताबिक 23 जून को राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024, 30 जून को राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा 2023, 14 जुलाई को सहायक संचालक ग्रामोद्योग-2023, 25 अगस्त को खनिज अधिकारी 2023 परीक्षा होगी।


9 से 14 सितंबर के बीच राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2024, 29 सितंबर को खनिज निरीक्षक परीक्षा 2023, 6 अक्टूबर को राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा 2024, 8 दिसंबर को सहायक पंजीयक, 15 दिसंबर को राज्य पात्रता परीक्षा 2024 होगी।


लोकसभा चुनाव के चलते किया बदलाव
माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए परीक्षाओं के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। सभी परीक्षा के बारे में आयोग के पोर्टल पर अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE