BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी मामले में कपासन पुलिस की बड़ी.. <<     NEWS : रोलाहेड़ा ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : उद्यान, कृषि व आत्मा समितियों की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : सीवरेज चैंबर बना मौत का कुंड, एक को बचाने.. <<     KHABAR : शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए.. <<     KHABAR : आखिरी सांस तक करूंगा धर्म रक्षा, दिग्विजय.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय.. <<     BIG REPORT : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त.. <<     KHABAR : बेरोजगार युवाओं के लिए अवसर, जुलाई माह की.. <<     शहडोल में रिश्वत लेते पकड़ा गया डॉक्टर,.. <<     देवास में किन्नर बनकर लूट करने वाला गिरोह.. <<     करणी सेना परिवार ने एसपी यशपाल सिंह राजपूत को.. <<     खरगोन के आस्था ग्राम ट्रस्ट को बड़ी मदद,.. <<     BIG REPORT : एसपी ने जनसुनवाई में सुनी 51 फरियादियों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 29, 2024, 11:33 am
KHABAR : ग्राम खेतपालिया में शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामपुरा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने किया शिविर का आयोजन, समापन अवसर पर किया रंगारंग कार्यक्रम, पढ़े अजय सिंह सिसौदिया के साथ शेख ईसाक की खबर

Share On:-

रामपुरा। तहसील मुख्यालय के समीप ग्राम खेतपालिया में शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामपुरा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन अधिकारी प्रो. आशीष कुमार सोनी के निर्देशन में दिनांक 21 मार्च से 27 मार्च 2024 तक रखा गया। समापन अवसर पर स्वयं सेवकों ने देश की सांस्कृतिक पृष्ठ भूमि एवं देश प्रेम की भावना से प्रेरित रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इसके पहले मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। सरस्वती वंदना का गायन सोनू मालवीय एवं ललित गंधर्व द्वारा किया गया। लक्ष्य गीत उठे समाज के लिए उठेष् का सामूहिक गायन सभी स्वयंसेवकों द्वारा किया गया। नेहा दुआ द्वारा मालवा का सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किया गया। राष्ट्रभक्ति गीतों का गायन ललित एवं सोनू द्वारा किया गया।  

अमर शहीद  भगत सिंह, सुखदेव , राजगुरू के जीवन आधारित  टेबुलो नाट्य प्रस्तुतिकरण मनोज, शम्भूलाल, विष्णु,काजल, रितिक,मांगीलाल,प्रदीप और ललित गंधर्व द्वारा किया गया।  जनचेतना गीत ष् मनुष्य तू बड़ा महान हैष् का सामूहिक गायन सभी स्वयंसेवको द्वारा किया गया ।  रितिक, नितिन एवं मनोज कुशवाह  द्वारा देशभक्ति गीतों की पैरोडी पर  नृत्य प्रस्तुत किया गया।   लोक गीत  ष्कलेक्टरष् का गायन अर्पिता सोलंकी द्वारा किया गया। ष्फिर भी दिल है हिंदुस्तानीष् गीत पर किरण द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया गया। 

प्राचार्य डॉ. बलराम सोनी  द्वारा विद्यार्थियों को देशभक्ति जनसेवा पर प्रेरक उद्बोधन दिया गया।  जिला संगठक अरुण कुमार चौरसिया ने राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से राष्ट्र का विकास एवं विद्यार्थियों के कैरियर उन्नयन में इसकी महत्ता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम अधिकारी प्रो. आशीष कुमार सोंनी ने 07 दिवसीय विशेष शिविर का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। शिविर नायक नितिन घावरी ने स्वयंसेवकों के प्रतिनिधि के रूप में शिविर अनुभव बताया। स्वयं सेवकों को शिविर में भागीदारी पर प्रमाण पत्र प्रदाय किए गए। समापन अवसर पर महाविद्यालय का सम्पूर्ण स्टॉफ एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन यशवंत शिवाल ने किया एवं आभार नितिन घावरी ने माना।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE