BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी मामले में कपासन पुलिस की बड़ी.. <<     NEWS : रोलाहेड़ा ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : उद्यान, कृषि व आत्मा समितियों की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : सीवरेज चैंबर बना मौत का कुंड, एक को बचाने.. <<     KHABAR : शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए.. <<     KHABAR : आखिरी सांस तक करूंगा धर्म रक्षा, दिग्विजय.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय.. <<     BIG REPORT : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त.. <<     KHABAR : बेरोजगार युवाओं के लिए अवसर, जुलाई माह की.. <<     शहडोल में रिश्वत लेते पकड़ा गया डॉक्टर,.. <<     देवास में किन्नर बनकर लूट करने वाला गिरोह.. <<     करणी सेना परिवार ने एसपी यशपाल सिंह राजपूत को.. <<     खरगोन के आस्था ग्राम ट्रस्ट को बड़ी मदद,.. <<     BIG REPORT : एसपी ने जनसुनवाई में सुनी 51 फरियादियों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 29, 2024, 3:20 pm
KHABAR : सिद्धनाथ महादेव के दरबार में खेली हर्बल होली, नंदी हाल में 51 किलो गुलाल व 51 किलो फूलों की बौछार, पढे़ खबर 

Share On:-

खरगोन। अधिष्ठाता श्री सिद्धनाथ महादेव के परिसर में बाबा को सांकेतिक गुलाल लगाकर होली खेली गई। गुरुवार को सुबह 10 बजे हर्बल गुलाल व फूलों की होली खेली गई। बाबा के दरबार में होली के लिए 51 किलो विभिन्न रंगों का हर्बल गुलाल व 51 किलो फूलों की बौछार की गई।


उज्जैन में हादसे को देखते हुए एहतियात के साथ पर्व मनाया गया। सिद्धनाथ बाबा के दरबार में सिर्फ पुजारी व मंदिर समिति पदाधिकारी सारे भक्तों की तरफ से बाबा को सांकेतिक रूप से प्राकृतिक गुलाल लगाकर होली की शुरुआत की।


नंदी हाल में महोत्सव हुआ
समाज अध्यक्ष नीलेश भावसार व मंदिर समिति अध्यक्ष मनोज भावसार की अगुवाई में सुबह 7 बजे बाबा का आकर्षक श्रृंगार हुआ। उसके बाद भक्तों के दर्शन के लिए मंदिर खुल गया। सुबह 9.30 बजे मंदिर पुजारी हरीश गोस्वामी के सान्निध्य में महाआरती की गई। मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र भावसार ने बताया महा आरती के बाद नंदी हाल में भक्तों की ओर से होली महोत्सव मनाया गया।


श्री सिद्धनाथ महादेव मंदिर समिति व श्रृंगार मित्रमंडल ने आयोजन की तैयारी की। इस दौरान उपाध्यक्ष राजेश भावसार व कोषाध्यक्ष गौरव भावसार, महिला मंडल अध्यक्ष डिंपल भावसार सहित बड़ी संख्या में शहर भर के श्रद्धालु शामिल थे। भोलेनाथ की ठंडाई का वितरण किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE