दतिया। विधायक राजेंद्र भारती ने मुढ़ियन का कुआँ स्थित निवास पर शुक्रवार की दोपहर साढ़े बारह बजे प्रेस वार्ता की।प्रेस वार्ता में विधायक ने पूर्व गृहमंत्री पर निशाना साधा व दतिया जिले की पुलिस पर पूर्व गृहमंत्री के इशारे पर कॉंग्रेस नेताओं व आमजनों पर झूंठी पुलिस कार्यवाही करने का आरोप लगाया। विधायक ने कहा कि रावरी के पूर्व सरपंच माधो सिंह बुंदेला के परिवार के लोगों के साथ पुलिस ने बर्बरतापूर्ण कार्यवाही की हैँ।विधायक ने कहा कि पूर्व गृह मंत्री अपनी हार पचा नहीं पा रहे हैँ और लोगों को पुलिस के माध्यम से प्रताड़ित करवा रहे हैँ इसको लेकर कॉंग्रेस आगामी 5 अप्रैल को आंदोलन करेगी।प्रेस वार्ता में वरिष्ठ कॉंग्रेस नेता अवधेश नायक,अजय शुक्ला,पुष्पराज सिंह राजपूत, राधा बल्ल्भ सरबरिया, सुरेश झा, अशोक श्रीवास्तव सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।