नीमच। लोकसभा निर्वाचन-2024 के तहत नीमच जिले में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश जैन एवं स्वीप नोडल जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद के मार्गदर्शन में नीमच जिले के गांव गांव में आंगनबाडी केन्द्रों के माध्यम से मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में शनिवार को मनासा क्षेत्र के गांव बाक्याखेडा के आंगनबाडी केन्द्र में महिलाओं को मतदान करने की समझाईश दी गई और महिलाओं को आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 के मतदान दिवस 13 मई 2024 को मतदान केन्द्र पहुंचकर शत प्रतिशत महिला मतदाताओं को मतदान करने का संकल्प दिलाया गया।