BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी मामले में कपासन पुलिस की बड़ी.. <<     NEWS : रोलाहेड़ा ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : उद्यान, कृषि व आत्मा समितियों की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : सीवरेज चैंबर बना मौत का कुंड, एक को बचाने.. <<     KHABAR : शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए.. <<     KHABAR : आखिरी सांस तक करूंगा धर्म रक्षा, दिग्विजय.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय.. <<     BIG REPORT : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त.. <<     KHABAR : बेरोजगार युवाओं के लिए अवसर, जुलाई माह की.. <<     शहडोल में रिश्वत लेते पकड़ा गया डॉक्टर,.. <<     देवास में किन्नर बनकर लूट करने वाला गिरोह.. <<     करणी सेना परिवार ने एसपी यशपाल सिंह राजपूत को.. <<     खरगोन के आस्था ग्राम ट्रस्ट को बड़ी मदद,.. <<     BIG REPORT : एसपी ने जनसुनवाई में सुनी 51 फरियादियों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 30, 2024, 2:38 pm
KHABAR : ओम शिव शक्ति सेवा मंडल भोपाल की मांग, अमरनाथ यात्रा के हेल्थ सर्टिफिकेट बनाने के लिए सभी सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर अधिकृत करें, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। ओम शिव शक्ति सेवा मंडल भोपाल के सचिव रिंकू भटेजा ने अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले भक्तों के कंपल्सरी हेल्थ सर्टिफिकेट बनाने के लिए सभी सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर अधिकृत करने की मांग की है। भटेजा ने इस संबंध में श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष एवं जम्मू-कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा को इस संबंध में मेल और एक्स पर मैसेज किया है।


भटेजा ने बताया कि इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 29 जून से प्रारंभ हो रही है, जो 19 अगस्त तक चलेगी। इस यात्रा पर जाने के लिए यात्रियों को रजिस्ट्रेशन कराना होता है। इसके लिए कंपल्सरी हेल्थ सर्टिफिकेट अनिवार्य होता है। वे बताते हैं कि पिछले साल श्राइन बोर्ड ने कंपल्सरी हेल्थ सर्टिफिकेट बनाने के लिए भोपाल में चार और मध्य प्रदेश में 136 डॉक्टर अधिकृत किए थे। भोपाल के चार में से एक डॉक्टर का तबादला हो गया और एक डॉक्टर व्यस्तता के कारण चौकअप नहीं कर पा रही थीं। सिर्फ दो डॉक्टरों ने 15 हजार यात्रियों का चौकअप कर सर्टिफिकेट बनाए। जिससे यात्रियों को परेशान होना पड़ा।


भटेजा ने कहा कि हमने श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष से मांग की है कि इस वर्ष कंपल्सरी हेल्थ सर्टिफिकेट बनाने के लिए सभी सरकारी हॉस्पिटल, मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर (मेडिसिन) को अधिकृत किया जाए। ताकि अमरनाथ यात्रियों को सर्टिफिकेट बनाने में कोई दिक्कत न हो। मांग करने वालों में राजकुमार शर्मा, सचिन सेवारामानी, प्रदीप सोनी, दिव्या बोहरा, योगेश श्रीवास्तव, मनोज पांडेय, गुड्डू अग्रवाल, अरुण तिवारी, मुकेश रैकवार, बृजेश पाठक, प्रकाश पाटिल, गजेंद्र ठाकुर, समाधान पाटील, अमरीश पटेल, शिव पाटिल, मनीष पवासे, राजेश साहू आदि मंडल सदस्य शामिल हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE