इंदौर। भारतीय जनता पार्टी इंदौर जिला एवं महानगर युवाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए युवा चौला लगाएगी। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) को इन्दौर लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रत्येक बूथ पर युवा मतदाता को भाजपा से जोड़ने के लिए और रिकार्ड मतों से जीत के लिए भाजयुमो सभी 85 वार्डों में अलग-अलग दिन करीब डेढ़ सौ से अधिक युवा चौपाल लगाएगी।
युवा चौपाल के माध्यम से युवा मोर्चा कार्यकर्ता भाजपा सरकार की विभिन्न सरकारी योजनाओं के साथ ही आगामी योजनाओं को लेकर सभी विधानसभाओं में जनता से रुबरू होंगे और उन्हें भाजपा की रीति-नीति से अवगत करवाएंगे।
सभी वार्डों में आयोजित होने वाली इस युवा चौपाल में प्रत्येक दिन भाजपा के वरिष्ठ नेता युवाओं को जानकारी देंगे। 150 से अधिक युवा चौपाल के साथ ही भाजपा युवा मोर्चा से युवाओं को जोड़ने का काम करेंगे, जिसमें 18 वर्ष से अधिक के नव-मतदाताओं को पहली बार देश हित में मतदान करने का आह्वान किया जाएगा। नव-मतदाताओं के सम्मेलन में शामिल होने वाले सभी युवाओं का भाजपा के वरिष्ठ नेताओं द्वारा केसरिया तिलक और भाजपा दुपट्टे से सम्मान भी किया जाएगा।