BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी मामले में कपासन पुलिस की बड़ी.. <<     NEWS : रोलाहेड़ा ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : उद्यान, कृषि व आत्मा समितियों की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : सीवरेज चैंबर बना मौत का कुंड, एक को बचाने.. <<     KHABAR : शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए.. <<     KHABAR : आखिरी सांस तक करूंगा धर्म रक्षा, दिग्विजय.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय.. <<     BIG REPORT : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त.. <<     KHABAR : बेरोजगार युवाओं के लिए अवसर, जुलाई माह की.. <<     शहडोल में रिश्वत लेते पकड़ा गया डॉक्टर,.. <<     देवास में किन्नर बनकर लूट करने वाला गिरोह.. <<     करणी सेना परिवार ने एसपी यशपाल सिंह राजपूत को.. <<     खरगोन के आस्था ग्राम ट्रस्ट को बड़ी मदद,.. <<     BIG REPORT : एसपी ने जनसुनवाई में सुनी 51 फरियादियों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 30, 2024, 3:35 pm
KHABAR : इंदौर जिले में बनाए गए 191 सहायक मतदान केन्द्र, जहां 1500 से अधिक मतदाता, वहां बनाया सहायक मतदान केंद्र, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। भारत निर्वाचन आयोग की अनुमति से इंदौर जिले में 191 सहायक मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। मतदाताओं की सुविधा के लिए जिन मतदान केंद्रों में मतदाताओं की संख्या 1500 से अधिक है, वहां पर यह सहायक मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। भारत निर्वाचन आयोग की अनुमति से प्रदेश में कुल 356 सहायक मतदान केंद्र बनाए गए हैं।


इंदौर जिले के देपालपुर में 8, इंदौर-1 में 18, इंदौर-2 में 18, इंदौर-3 में एक, इंदौर-4 में चार-चार, इंदौर-5 में 50, सांवेर में 19, डॉ. अम्बेडकर नगर (महू) में 20 और विधानसभा क्षेत्र राऊ में 53 सहायक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया है कि प्रदेश में कुल 356 सहायक मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। इनमें से प्रदेश के विधानसभा क्षेत्र जौरा, भितरवार, चंदेरी, खुरई, सागर, राजनगर, धौहनी, मुडवारा, जबलपुर केंट, सिहोरा, सिवनी, सौंसर, विदिशा, बासौदा, शमशाबाद, इच्छावर, सीहोर, ब्यावरा, शाजापुर, भगवानपुरा, इंदौर-3, रतलाम सिटी, जावरा और सुवासरा में एक-एक सहायक मतदान केंद्र बनाए गए हैं।


इसी तरह विधानसभा क्षेत्र ग्वालियर पूर्व, छतरपुर, सिंगरौली, गाडरवारा, देवास, खरगौन, सेंधवा, झाबुआ और नागदा-खाचरौद में दो-दो सहायक मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। विधानसभा क्षेत्र ग्वालियर ग्रामीण, राघौगढ़, भोपाल दक्षिण-पश्चिम, मंदसौर में तीन-तीन और गुना-छिंदवाड़ा, भोपाल मध्य, बड़वाह व इंदौर-4 में चार-चार, ग्वालियर, ग्वालियर दक्षिण, डबरा एवं बैरसिया में पांच-पांच सहायक मतदान केंद्र बनाए गए हैं।


विधानसभा क्षेत्र जबलपुर पूर्व में सात, नरेला व देपालपुर में आठ-आठ, उज्जैन दक्षिण व उज्जैन उत्तर में नौ-नौ, इंदौर-1 में 18, इंदौर-2 में 18, सांवेर में 19, डॉ. अम्बेडकर नगर (महू) में 20, हुजूर में 29, इंदौर-5 में 50 और विधानसभा क्षेत्र राऊ में 53 सहायक मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE