सेगांव। दशोरा नागर समाज द्वारा रंगपंचमी त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया। समाजजनों ने सुबह से रंग गुलाल की पोटलिया लिए लोनारा रोड स्थित समाज की धर्मशाला में एकत्रित होकर समाज की गैर ढ़ोल ताशों के साथ निकाली। समाज के प्रत्येक घर जाकर सूखे रंगों से सद्भावना की होली खेल एक दूसरे को बधाईयां देते हुए दुख सुख में समाज साथ खड़ा है। ऐसी कामना करते हुए समाजजनों को बधाईयां दी गयी। समाज के प्रत्येक घरों में स्वल्पाहार की व्यवस्था करते हुए सभी समाजजनों का स्वागत किया गया।
ढ़ोल ताशों पर जमकर मस्ती करते हुए रंगपंचमी मनाई गई।
नगर के प्रतिष्ठित व भीष्मपितामह कहे जाने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री बोन्दर सिंह मंडलोई के निवास पहुँच कर रंगपंचमी की बधाई देते हुए समाजजनों ने आशीर्वाद लिया। वही उनके द्वारा भी समाजजनों का स्वागत स्वल्पाहार के साथ किया गया। धुलंडी के दिन से पंचमी तक आदिवासी के ग्रामीण व किसान फग्गा मांगने घर घर जाते है। शुक्रवार की शाम को नगर में एक टीम द्वारा बैंड बाजे के साथ नाचते हुए फग्गा मांगा गया। जो सभी के लिए मनोरंजन का विषय रहा। इसकी खूब चर्चा हुई।