नीमच। शहर की विद्युत वितरण कंपनी कल 11 केवी बघाना फीडर पर मेंटेनेंस का कार्य करेगी। इस कार्य की वजह से फीडर से विद्युत प्रदाय बाधित रहेगा।
सहायक यंत्री (शहर) ने बताया कि 31.03.2024 (रविवार) को 11 केवी बघाना फीडर पर लाइन मेंटेनेंस का कार्य किया जाएगा। इस कार्य की वजह से सुबह 10 से 11 बजे तक बघाना फीडर से निकलने वाली आपूर्ति बंद रहेगी। इस अवधि में नाका नंबर 04, होली चौक, अहीर मोहल्ला, हनुमान नगर, लेवड़ा, अरनिया थाना, किलेश्वर मंदिर, बघाना क्षेत्र आदि का विद्युत प्रदाय प्रभावित होगा। आवश्यकतानुसार समय को घटाया व बढ़ाया भी जा सकता है।