मनासा। नवीन सत्र 2024-25 में नव प्रवेश हेतु जनसंपर्क मनासा दिनांक 30-3-2024 को जन शिक्षा केंद्र उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालक मनासा के अंतर्गत आने वाले समस्त शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों की शिक्षकों द्वारा दिनांक 1 अप्रैल 2024 से प्रारंभ होने वाले नवीन शिक्षा सत्र में कक्षा 1 से 8 तक नवीन प्रवेश हेतु गांव गली मोहल्ले में चौपाल लगाते हुए बालकों एवं पालकों से संपर्क कर निशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा के तहत मिलने वाली समस्त सुविधाओं से अवगत कराया गया तथा 1 2024 से ही अपने बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने हेतु आग्रह किया उपरोक्त अभियान में दोनों जन शिक्षक लक्ष्मी नारायण मेघवाल, सतीश कुमार गुजराती एवं जेसके प्रभारी राजेंद्र लक्षकार द्वारा भी फील्ड में जाकर बच्चों एवं बालकों से संपर्क किया गया।