मनासा। आगामी 1 अप्रैल से 7 अप्रैल तक मनासा के अक्षत नगर में पंडित प्रदीप जी मिश्रा के मुखारविंद से शिव महापुराण कथा का आयोजन रखा गया है, जिसमें लाखांे को संख्या में बाहर से लोगो के आने का अनुमान है। आयोजन को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा शनिवार को मनासा में नव निर्मित सिविल हास्पिटल में 100 बिस्तरीय इमरजेंसी वार्ड तैयार किया गया है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. साजिद अंसारी ने बताया कि कथा स्थल पर 10 बिस्तरीय इमरजेंसी वार्ड, सिविल अस्पताल में 100 बिस्तर का वार्ड तैयार किया गया है। वहीं 24 घंटे 3 शिफ्ट में डॉक्टरों की तैनाती की गई है गर्मी के माहौल को देखते हुए बाहर से आने वाले लाखांे श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ सुविधा समय पर उपलब्ध हो इस हेतु प्रशासन लगातार विधानसभा सहित जिले के अन्य अस्पतालों से बेड और अन्य व्यवस्थाओं को जुटाने में लगा हुआ है। आयोजनकर्ताओं ने बताया कि 5 लाख से अधिक की तादाद में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है।