नीमच। शहर की विद्युत वितरण कंपनी कल 11 केवी ग्वालटोली फीडर पर लाइन मेंटेनेंस का कार्य करेगी। इस कार्य की वजह से फीडर से विद्युत प्रदाय बाधित रहेगा।
सहायक यंत्री (शहर) ने बताया कि 31.03.2024 (रविवार) को 11 केवी ग्वालटोली फीडर पर लाइन मेंटेनेंस का कार्य किया जाएगा। इस कार्य की वजह से दोपहर 12 से 02 बजे तक ग्वालटोली फीडर से निकलने वाली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इस अवधि में मालखेड़ा रोड, ग्वालटोली 220 सब स्टेशन का क्षेत्र, भगवानपुरा, इंदिरा नगर आदि क्षेत्रों की विद्युत प्रदाय व्यवस्था प्रभावित होगी। आवश्यकतानुसार समय को घटाया व बढ़ाया भी जा सकता है।